{"_id":"679e72051a0bc9e548001561","slug":"students-were-administered-an-oath-not-to-take-drugs-kaithal-news-c-18-1-knl1004-572494-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यार्थियों को नशा ना करने के बारे में दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यार्थियों को नशा ना करने के बारे में दिलाई शपथ
Sun, 02 Feb 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत शनिवार को माइलस्टोन स्कूल व जाट मैदान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस की टीम ने विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ दिलाई। जागरूकता टीम में पीएसआई रामलाल, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार व होमगार्ड शमशेर सिंह की टीम के सदस्य शामिल रहे।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान पुलिस टीम ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव बताने के साथ उससे दूर रहने का आह्वान किया। कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप बन चुका है नशा लाखों परिवार बर्बाद कर चुका है और कर रहा है जिसकी वजह से हर साल हजारों नवयुवक नशे की दलदल में फंसकर अपनी जान गंवा बैठे है।
विद्यार्थी शिक्षा व खेल के क्षेत्र में मेहनत करके अपने मां बाप गांव व जिला को नाम रोशन करें। समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस द्वारा बेहतर कदम उठाए जा रहे है। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान में जनता के सहयोग की जरूरत है। आमजन बिना डर के नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों की सूचना बेखौफ होकर पुलिस को दें। संवाद