फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students of AV Vidyamandir School drew inspiration from a documentary based on the life of Shaheed Udham Singh.

Kaithal News: एवी विद्यामंदिर स्कूल के छात्रों ने शहीद ऊधम सिंह के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री से ली प्रेरणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Students of AV Vidyamandir School drew inspiration from a documentary based on the life of Shaheed Udham Singh.
शहीद ऊधम सिंह के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री देखते हुए छात्र।
गुहला चीका। एवी विद्यामंदिर स्कूल चीका में शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर छात्रों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम व स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के लिए एक डाक्यूमेंट्री दिखाई गई। डाक्यूमेंट्री में छात्रों को शहीद ऊधम सिंह के जीवन, उनके अद्वितीय साहस, देशभक्ति और भारत की आजादी के लिए दिए गए उनके अमूल्य बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्रों ने शहीद ऊधम सिंह के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा प्राप्त की और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों को समझने का संकल्प लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुमिता ठाकुर ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और बलिदान आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा स्रोत है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं। विद्यालय के निदेशक नवीन गर्ग ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का जीवन साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत उदाहरण है।

शहीद ऊधम सिंह के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री देखते हुए छात्र।

शहीद ऊधम सिंह के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री देखते हुए छात्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed