फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students enthralled with cultural programmes

Kaithal News: छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Students enthralled with cultural programmes
कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में रविवार को स्कूल का 32वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर हवन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसके बाद मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोहा। ये जानकारी स्कूल प्रबंधक समिति के चेयरमैन अश्विनी शोरेवाला ने दी। उन्हाेंने बताया कि आरकेएसडी स्कूल की स्थापना वर्ष 1994 में हुई। 32 वर्षों की अवधि में विद्यालय से उत्तीर्ण होने वाले पूर्व छात्र विभिन्न उच्चपदों पर आसीन हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व सत्र में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी 3100, 2100 व 1100 रुपये की राशि से सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधक समिति के चेयरमैन, प्रधान व अन्य सदस्यों की ओर से सेवानिवृत हुए पूर्व प्रधानाचार्या व अन्य अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र व शाल भेंट की गयी। इस मौके पर प्रधान सरल शांत मंगल, आरवीएस जनरल सेक्रेटरी आरकेएसडी गवर्निंग बॉडी पंकज बंसल, साकेत मंगल, आरवीएस उपाध्यक्ष श्याम बंसल, अनिल शोरेवाला, राकेश सर्राफ, सुनील चौधरी, श्रवण कुमार, विपुल सर्राफ, चंद्र गुप्त गोयल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed