फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   students, desease, iching, kaithal

खत्म होने की बजाए बढ़ रही है खुजली

Sat, 11 Feb 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sat, 11 Feb 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
students, desease, iching, kaithal
स्कूल में साफ-सफाई करवाने पहुंचे स्टाफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 गांव जाखौली के राजकीय विद्यालय में खुजली की बीमारी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को अवकाश के बावजूद स्कूल में साफ-सफाई करवाने पहुंचे स्टाफ में से दो अध्यापिकाओं को भी बीमारी ने चपेट में ले लिया है। वहीं रात को भी छात्राओं को परेशानी हुई। दिन भर स्कूल के कमरों सहित खुले आंगन में साफ-सफाई का काम जारी रहा। वहीं स्वास्थ्य विभाग अभी भी इस मामले में गंभीर नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन


छुट्टी के बावजूद स्कूल में पहुंचा सारा स्टाफ
बुधवार व वीरवार को अज्ञात कारणों से फैल रही इस बीमारी के चलते करीब 86 छात्राओं को अस्पताल लाया गया। वहीं एक अध्यापिका व सरपंच भी इसकी चपेट में आ गए थे। बीमारी में छात्राओं को तेज खुजली होती है। शुक्रवार को छुट्टी के बावजूद सभी अध्यापिकाएं स्कूल में पहुंची और साफ-सफाई का कार्य करवाया।  अध्यापिकाएं खुद झाड़ू उठाए हुए नजर आईं। प्राइमरी विंग की इंचार्ज अनीता रानी ने बताया कि सुबह से स्कूल में सफाई का कार्य जारी है। स्कूल में अध्यापिका सुनीता, सीमा, प्रीति, रेखा, गीता, सुषमा व अध्यापिका का पति ग्योंग स्कूल के अध्यापक जितेन्द्र ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

1. स्कूल की सभी टाट पट्टी धोई गई।
2. 11 कमरों व बैंचो को धोया गया।
3. स्कूल में रखी पानी की टंकी को खाली करके साफ किया गया।
4. स्कूल में लगे पर्दों को उतारकर धोया गया।
5. स्कूल में अनावश्यक पौधों को उखाड़ा गया।
6. स्कूल में स्पे्र किया गया ताकि वातावरण साफ बना रहे।
7. स्कूल के बाहर खड़ी झांडियों को उखाड़ा गया है।
 
सफाई करती दो अध्यापिकाएं आई चपेट मेें
सुबह स्कूल के सफाई के दौरान दो अध्यापिकाएं खुजली की चपेट में आ गई। दोनों को हाथों, मुंह व पांव पर खुजली होनी शुरू हो गई।

रात को फिर हुई छात्राओं को खुजली की समस्या
गांव जाखौली में पीड़ित छात्राओं को रात के समय फिर से खुजली की समस्या हुई है। छात्रा मनजीत ने बताया कि रात को करीब आठ बजे उसे खुजली होना फिर से शुरू हो गई थी। उसकी मां भी स्कूल में मिड डे मील बनाने का कार्य करती है, दोनों को खुजली हो गई थी। दवाई लेने के बाद खुजली में आराम मिला। आठवीं की छात्रा मंजू, प्रियंका, काजल ने बताया कि रात को फिर से खुजली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दहशत में ग्रामीण
स्कूल में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि तमाम प्रयासों के बावजूद खुजली का कारण अभी तक नहीं पता चल पाया है। जिसके कारण गांव वासियों में दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक स्कूल प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने भी किसी ठोस कारण की पुष्टि नहीं की है। जिसके कारण ग्रामीणों में एक अजीब सा डर बना हुआ है।

सोया है स्वास्थ्य विभाग
तीन दिन से स्कूल में आई इस समस्या के बावजूद स्वास्थ्य विभाग शायद लंबी चादर तान कर सोया हुआ है। बीमारी संज्ञान में आने एवं छात्राओं को जिला अस्पताल में दाखिल होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसके कारण का पता लगाने का प्रयास नहीं किया गया।

बीमारी की चपेट में आए विद्यार्थियों को रखेंगे कुछ दिन छुट्टी
स्कूल इंचार्ज अनीता रानी ने बताया कि खुजली की बीमारी की चपेट में जितने विद्यार्थी आए हैं, उनको कुछ दिन तक घर पर ही इलाज के लिए छुट्टी दी जाएगी। डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार यह बीमारी खत्म होने में सात से आठ दिन लग जाते हैं।

गांव के सरंपच रत्न सिंह कादयान ने बताया कि शिक्षा विभाग को स्प्रे होने के बाद कुछ दिन और छुट्टियां बढ़ाने के लिए आग्रह किया जाएगा। ताकि एक-दूसरे विद्यार्थी को यह वायरल ना फैले। सुबह चार बजे ग्रामीणों के साथ आकर स्कूल के पास गंदगी न फैलाने के लिए आह्वान किया।

डिप्टी डीईओ शमशेर सिरोही ने बताया कि अगर ग्राम पंचायत आग्रह करती है तो विद्यार्थियों की छुट्टियां बढ़ा दी जाएंगी। स्कूल में पूरी तरह सफाई के आदेश जारी कर दिए हैं। स्कूल के कमरों को पूरी तरह से पानी से धोने के आदेश दिए हैं। वायरल से निपटने के लिए डॉक्टरों की सलाह ली जा रही है।


डीसी संजय जून का कहना है कि पता करवाएंगे कि स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक इस समस्या से निपटने के लिए क्या कदम उठाए हैं। विभाग को निर्देश दिए जाएंगे कि बचाव के लिए आवश्यक कार्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed