फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   student protest to issue sechdule of offline exam

ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
student protest to issue sechdule of offline exam
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की ऑफलाइन परीक्षा लेने के घोषित शेड्यूल से छात्रों मेें रोष है। सोमवार को शहर के दर्जनों छात्रों से ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन कर तहसीलदार सुदेश मेहरा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विद्यार्थी सबसे पहले आरकेएसडी कालेज में एकत्रित हुए। इसके बाद करनाल रोड से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। छात्रों ने यहां यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कोरोना के चलते ऑनलाइन पढ़ाई करवाई और शिक्षण संस्थानों में केवल परामर्श के लिए बुलाया गया। ऑनलाइन पढ़ाई में नेटवर्क की ज्यादा समस्या रही। इससे विद्यार्थियों की ठीक से पढ़ाई नहीं हो पाई। पाठ्यक्रम भी पूरा नहीं हो पाया है। अब यूनिवर्सिटी की ओर अब ऑफलाइन परीक्षा लेने का फैसला लिया गया। इससे छात्रों में काफी रोष है। छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा लेने की मांग की है। छात्रों विश्वजीत, प्रणवजीत, कुलदीप, जतिन भारद्वाज ने कहा कि पीयू, डीयू व पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से भी ऑनलाइन परीक्षा लेने का फैसला लिया गया है। लेकिन कुरुक्षेत्र विवि ऑफलाइन परीक्षा लेने जा रहा है। उन्होंने ऑनलाइन परीक्षा लेने की मांग की।
विज्ञापन

कक्षाएं ऑनलाइन लगवाई गई, परीक्षा भी ऑनलाइन हो
आरकेएसडी कालेज के छात्र आशीष ने कहा कि जब हमारी कक्षाएं ऑनलाइन लगवाई गई हैं तो परीक्षा भी ऑनलाइन होनी चाहिए। बच्चों का आधा पाठ्यक्रम भी अभी तक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि गूगलमीट या फिर वहाटसएप ग्रुप बनाए गए थे। उनमें भी बच्चे पूरे नहीं जुड़े है। कई विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम भी पूरा नहीं हुआ। वहीं यूनिवर्सिटी की ओर से ऑफलाइन परीक्षा लेने का फैसला लिया है। ऐसे में बच्चे कैसे परीक्षा देंगे। उन्होंने कहा पिछले दिनों सरकार की ओर से सात दिन इंटरनेट सेवा बंद की गई। उस दौरान भी काफी परेशानी हुई। क्लास रूम में विद्यार्थी चार पेज तो पढ़ लेता है लेकिन ऑनलाइन कक्षाओं में आधी पढ़ाई ही कर पाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरकेएसडी कालेज के छात्र खेम कौशिक का कहना है कि ऑरलाइन कक्षाएं लगवाई गई है। लेकिन यूनिवर्सिटी की ओर ऑफलाइन परीक्षा ली जा रही है। जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि वे एक माह पहले ही व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े है। किसी भी बच्चे की पूरी तैयारी नहीं है। उनका पाठ्यक्रम भी पूरा नहीं हुआ। इंटरनेट की समस्या होने के कारण कई बार अध्यापक से भी नहीं जुड़ पाते। दूसरी यूनिवर्सिटियों में ऑनलाइन परीक्षा लेने की घोषणा हो चुकी है। लेकिन कुरुक्षेत्र विवि ऑफलाइन परीक्षा लेने जा रहा है। उन्होंने ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होने की मांग की।

छात्र मोहित ने कहा कि वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। उन्होंने हरियाणवी अंदाज में कहा कि ना पहलां किमे पढ़े ओर ना गाम म्ह रेंज आती, रिचार्ज भी न्यूये ग्या। सिर्फ न्यू देख्या अक वाट्सअप ग्रुप में कोण-कोण जुड़ ग्या। इसके बाद जब कालेज पहुंचे तो यहां ऑनलाइन कक्षाओं का हवाला दिया गया। लेकिन अब ऑफलाइन परीक्षा लेने की बात कही जा रही है। इससे बच्चों का पूरा साल बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed