फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   student, gurdeep, atul maheswari scholarship, kaithal

दुब्बल के गुरदीप ने जीती अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति

Fri, 13 Jan 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Fri, 13 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
student, gurdeep, atul maheswari scholarship, kaithal
11-12वीं वर्ग में छात्रवृत्ति हासिल करने वाला हरियाणा का एकमात्र प्रतिभागी है गुरदीप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में कलायत खंड के छोटे से गांव दुब्बल के प्रतिभाशाली छात्र गुरदीप सिंह ने बाजी मारी है। उसे 50 हजार रुपये की एकमुश्त राशि दी जाएगी। 11वीं-12वीं के वर्ग में हरियाणा प्रदेश से केवल एक ही प्रतिभाशाली छात्र का अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना में चयन हुआ है। पिछले कई दिनों से नियमित तौर से अमर उजाला पढ़ते हुए गुरदीप इस समाचार की प्रतीक्षा में था। गुरदीप अपने चयन को लेकर पूर्ण आश्वस्त था। वीरवार सुबह समाचार पत्र मिलते ही वह खुशी से उछल पड़ा। सबसे पहले उसने अपने मार्गदर्शक और पिता को अपने चयन का समाचार दिखाया तथा उसके बाद अपने स्कूल में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


गुरदीप से उनके चयन को लेकर अमर उजाला ने उससे बात की तो उसने बताया कि उसे पूर्ण विश्वास था कि छात्रवृत्ति योजना में उसका चयन अवश्य होगा। एक छोटे से गांव में बेहद तंगहाल जीवन जी रहे परिवार के चार बच्चों में से गुरदीप तीसरे नंबर का है। घर में केवल दो कमरे हैं तथा उनमें घर के 6 सदस्य रहते हैं। एक कमरे में पिता की छोटी सी किरयाना की दुकान है, जिससे घर का गुजर बसर चलता है। मां पूरी तरह से अशिक्षित हैं। जिसे बच्चों ने लिखना पढ़ना सिखाया है।
विज्ञापन


सुबह स्कूल जाना पूरे दिन पढ़ाई। घर जाकर चार से छह बजे तक होम वर्क करना फिर एक घंटा खेलना। भोजन करके फिर से देर रात्रि तक पढ़ाई करना यही उसकी दिनचर्या है। गुरदीप ने बताया कि उसके घर पहले तो अखबार भी नहीं आता था। किसी ने उसके पिता को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के बारे में बताया। उस दिन इसमें आवेदन का अंतिम दिन था। पिता ने अंतिम समय में उसका आवेदन करवाया। उसने पूरी तन्मयता से परीक्षा दी। गुरदीप ने कहा कि अमर उजाला ने उसे जीवन में एक नई दिशा दी है। उसका लक्ष्य सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


134ए के तहत निजी स्कूल में पढ़ रहा है गुरदीप
गुरदीप के पिता ने बताया कि गांव की छोटी सी दुकान में इतनी आमदनी नहीं हो सकती की घर की जरूरतें भी पूरी हो सकें। अपना पेट काट कर वे अपने चारों बच्चों का पढ़ा रहे हैं। गुरदीप पढ़ने में शुरू से ही तेज रहा है, पर उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि किसी अच्छे स्कूल में उसे पढ़ा सके। कलायत के एमडीएन स्कूल में गुरदीप का एडमिशन भी 134ए के तहत हुआ है। गुरदीप पढ़ाई में अव्वल है उसने दसवीं कक्षा में भी 94.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया था।

मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन देने में अमर उजाला नंबर वन
गुरदीप के अध्यापक राजेंद्र कुमार, विजय कांसल, सुनीता कांसल, डा. निशा, डा.विनोद कुमार ने कहा कि मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन देने में अमर उजाला नंबर वन है। चाहे जिले में अव्वल रहने वाले छात्रों को मुख्यमंत्री से सम्मानित करवाने का विषय हो या फिर अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना हो, अमर उजाला मेधावियों का सम्मान तो करता ही है साथ ही छात्रों को बेहतर करने की प्रेरणा भी देता है। स्कूल व कालेज के छात्र छात्राओं के लिए लाइव पेज देकर समाचार पत्र ने छात्रों को अद्भुत तोहफा भी दिया है।

हरियाणा प्रदेश से केवल एक ही छात्र के चयन को देख कर एमडीएन स्कूल प्रबंध समिति का सीना भी चौड़ा हो गया। स्कूल के प्रबंध निदेशक विजय कांसल ने कहा कि नव वर्ष में उनके स्कूल के लिए इससे बड़ा कोई कॉम्पलीमेंट हो ही नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed