{"_id":"6248b68a56b9bd09f3070d70","slug":"strict-action-will-be-taken-if-you-burst-firecrackers-with-bullets-kaithal-news-knl1037207131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट से पटाखे चलाए तो होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट से पटाखे चलाए तो होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। यातायात पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं और आमजन को ट्रैफिक नियमों के पालन के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
पुलिस पीआरओ प्रदीप नैन ने बताया कि मार्च महीने के दौरान यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 28 वाहनों को इंपाउंड किया है। इसके साथ ही 2737 वाहनों के चालान किए गए। मार्च माह के दौरान पुलिस द्वारा चालकों से 20 लाख 33 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। प्रवक्ता ने कहा कि बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाने वालों पर पुलिस की स्पेशल नजर है। एसपी मकसूद अहमद ने कहा कि आमजन वाहन चलाते समय यातायात नियमों के प्रति लापरवाही बरतते हैं। यह लापरवाही दुर्घटना का शिकार करवा देती है। पुलिस का उद्देश्य चालान काटने का नहीं है, बल्कि आमजन की जिंदगी बचाना है। सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पुलिस नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करती है। इसलिए सभी वाहन चालक नियमों का पालन करें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। दोपहिया वाहन पर हेलमेट जरूर पहनें।