{"_id":"6a9b04ec8d2930bfcc0dbde0","slug":"state-level-school-judo-competition-for-girls-begins-today-in-kaithal-kaithal-news-c-245-1-kht1014-154687-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैथल में जूडो लड़कियों की राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैथल में जूडो लड़कियों की राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता आज से
विज्ञापन
कैथल जूडो की जिला स्तर की विजेता खिलाड़ी। कोच
कैथल। कैथल में शनिवार से 7 सितंबर तक तीन दिवसीय लड़कियों की राज्य स्तरीय स्कूली जूडो प्रतियोगिताएं होंगी। सर छोटूराम इंडोर स्टेडियम में होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 500 से अधिक खिलाड़ी पहुंचेंगी। तीन आयु वर्गों अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
प्रतियोगिता के लिए खेल विभाग और शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में कैथल की भी 25 खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। इनमें अंडर-19 वर्ग की नौ, अंडर-17 की नौ और अंडर-14 वर्ग की सात खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था शहर के नौ स्कूलों में की गई है। वहीं खिलाड़ियों के साथ आने वाले संबंधित जिलों के स्टाफ की ओर से भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
15 से 18 मेडल की उम्मीद
कैथल की टीम को इस प्रतियोगिता में पदकों की अच्छी उम्मीद है। जूडो कोच जोगिंद्र सिंह और कोच व डीपीई संदीप ने बताया कि टीम में कई खिलाड़ी ऐसी हैं, जो पहले ही अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पदक जीत चुकी हैं। जूडो खिलाड़ी खुशी अंडर 17 में एशियन गेम्स यूथ में कांस्य और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा खिलाड़ी दिशा कैरों अंडर 17 में स्वर्ण और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं। प्रतियोगिता में भाग ले रही 25 में से 18 खिलाड़ी राष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए शहर के नौ स्कूलों में व्यवस्था की गई है। भोजन की व्यवस्था खिलाड़ियों के साथ आने वाले संबंधित जिलों के स्टाफ की ओर से की जाएगी। प्रतियोगिता निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 से 7 सितंबर तक आयोजित होगी।
- रमेश चहल, सहायक शिक्षा अधिकारी खेल, शिक्षा विभाग।