फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   State level Gatka competition will be held in Kaithal from August 4 to 6

Kaithal News: कैथल में चार से छह अगस्त तक होगी राज्य स्तर की गतका स्पर्धा

Mon, 12 Jun 2023 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 12 Jun 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
State level Gatka competition will be held in Kaithal from August 4 to 6
कैथल। नीम साहिब गुरुद्वारे में रविवार को हरियाणवी गतका एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक हरियाणवीं गतका एसोसिएशन के प्रधान सरदार कंवलजीत सिंह अजराना समेत प्रदेश के सभी 22 जिलों के कोच व रेफरियों ने भाग लिया। प्रधान कंवलजीत सिंह अजराना ने बताया कि बैठक में एसोसिएशन की तरफ से प्रदेश के सभी जिलों में गतका खेल शिविर लगाने की तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि कैथल में ही चार से छह अगस्त तक राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विरासत में मिले गतका खेल को खेलो इंडिया में पहुंचाने के बाद अब राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सहित ओलंपिक में पहुंचाने के लिए एसोसिएशन के सभी सदस्य एकजुटता दिखाएंगे। इसके तहत महासचिव सुखचैन सिंह कलसानी, कोच शिव कुमार सहित अन्य सदस्य गतका खेल को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारे खिलाड़ी गतका स्पर्धा में पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं। प्रधान अजराना ने कहा कि अमेरिका में भी अतंरराष्ट्रीय स्तर पर गतका प्रतियोगिता करवाने के लिए रविवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एसोसिएशन की एक बैठक न्यूयार्क में हुई। जिसकी अध्यक्षता महासचिव सुखचैन सिंह कलसानी ने की। इस मौके पर गुलाब सिंह, कोच नरिंद्र पाल सिंह, हरजिंद्र सिंह, साहिब सिंह, गुरदीप सिंह, कोच करणजीत सिंह, जश्नप्रीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed