{"_id":"85ec4ba5cfe0763abe873e30503a5d20","slug":"starry-people-shabby-street-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर तारों से सहमे लोग सड़कों पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर तारों से सहमे लोग सड़कों पर
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Tue, 05 Aug 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलायत। बिजली निगम की ओर से जर्जर हो चुकी हाई वोल्टेज तारों को नहीं बदलने से खफा मटौर गांव के लोगों ने हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।
जाम लगाने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। प्रदर्शनकारियों ने करीब आधा घंटा तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाया। जमा का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवाया।
राष्ट्रीय राजमार्ग को जमा करने वाले ग्रामीणों का कहना है कि गांव से 11 हजार वाट के हाई वोल्टेज तार गुजर रहे हैं। ये तार पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि तारों को बदलवाने के लिए वे बिजली निगम के बार-बार चक्कर लगा चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन
उनका कहना है कि जर्जर हो चुके तारों को नहीं बदले जाने के कारण कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। उन्होेंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जर्जर हो चुके तारों को नहीं बदला गया तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई तथा गर्मी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।