{"_id":"6267084ea5a4765e68520fbd","slug":"sportswear-shop-burnt-to-ashes-due-to-fire-kaithal-news-knl1061233111","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से स्पोर्ट्स वीयर की दुकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से स्पोर्ट्स वीयर की दुकान जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। सोमवार देर रात करनाल रोड पर जाट स्कूल के सामने स्थित एक स्पोर्ट्स वीयर (खेल के कपड़े सिलने की दुकान) में लगी आग से दुकान जलकर राख हो गई। करीब एक घंटे तक दमकल सेवाएं न मिलने पर मौके पर लोगों में रोष दिखा। बाद में ढांड से पहुंची दमकल की गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों का कहना था कि सभी गाडिय़ां आग की कॉल पर अलग-अलग क्षेत्रों में गई हुई हैं।
करनाल रोड पर एक सुनार की दुकान संचालक ललित कुमार ने बताया कि सोमवार रात्रि करीब साढ़े नौ बजे के बाद अचानक मौसम में परिवर्तन आया था। इससे पहले ही वे अपनी दुकानें बंद करके चले गए थे। उनका पास में ही घर है। वे घर में ही थे। उनकी पड़ोस में सौंगरी निवासी शमशेर सिंह की स्पोर्ट्स वीयर है, जिसमें रात्रि करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच में आग लग गई। उन्होंने दमकल विभाग को सूचित किया। इसी बीच उन्होंने पानी की बाल्टियों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके बाद करीब एक घंटे का इंतजार करने के उपरांत दमकल की एक छोटी गाड़ी पहुंची। जो मौके पर पहुंच कर स्टार्ट ही नहीं हुई। स्टार्ट हुई तो उसका पानी खत्म हो गया। आग नहीं बुझ सकी। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर प्रयास किए। गाडिय़ों में पानी भर कर लाए। उन्हें अपनी दुकान का भी डर हो गया। उनकी दुकान में भी आग का असर हुआ और उसका भी शटर व अन्य सामान खराब हो गए। इसके बाद गनीमत यह रही कि करीब ग्यारह बजे एक बड़ी गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका। तब तक कपड़े की दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों में दमकल विभाग की सेवाओं के प्रति रोष दिखाई दिया। लोगों में रोष इस बात का था कि महज एक दुकान में आग बुझाने के लिए गाड़ी उपलब्ध नहीं है। हालांकि यह भी बड़ी घटना है। इससे भी बड़ी घटना हो जाए तो नुकसान कैसे रुकेगा?
वहीं पूछने पर एक दमकल कर्मचारी ने कहा कि सभी गाडिय़ां अलग-अलग क्षेत्रों में आग की सूचना मिलने पर फानों व अन्य जगहों पर आग पर काबू पाने के लिए गई हुई हैं। ढांड से दमकल विभाग की बड़ी गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाया गया है।