फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sports, ranji matches, selected, kaithal

कैथल का छोरा खेलेगा रणजी

Sun, 02 Oct 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 02 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
sports, ranji matches, selected, kaithal
अशोक संधु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एक ओर होनहार युवा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए हरियाणा की रणजी टीम में जगह बनाई है। जिसके चलते पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। अशोक संधु मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। जहां रणजी मुकाबलों में 6 अक्टूबर को पहला मैच होना है। अशोक ने कहा कि उसका सपना अगले वर्ष अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित होने का है। इसके लिए वह रणजी ट्रॉफी में हर संभव प्रयास करेगा। अगले साल ही यह वर्ल्ड कप होने जा रहा है।
विज्ञापन


पूर्व में अंडर 16 ग्रुप में पहले जोनल क्रिकेट कैंप में अशोक का चयन हुआ था। इसके लिए वह लगातार तीन साल तक अंडर 16 की टीम में खेलता रहा। इन मुकाबलों में प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन जोनल कैंप के लिए हुआ। इसके बाद उसका चयन नेशनल क्रिकेट अकादमी कैंप बंगलुरु में हुआ। लेफ्ट ऑर्म स्पिन संधु की ताकत है। गेंदबाजी की अलग हटकर तकनीक उसे दूसरे खिलाड़ियों से अलग करती है। गेंदबाजी में उसकी प्रतिभा को चयनकर्ताओं ने उस समय ओर ज्यादा पहचाना, जब नेशनल कैंप में 8 ओवर में बिना कोई रन दिए 4 विकेट लिए। नेशनल कैंप में संधु ने 8 ओवर मेडन डाले थे। इस उपलब्धि पर चयनकर्ताओं की नजर उसपर पड़ी और उसका चयन हरियाणा की रणजी टीम में हुआ है।
विज्ञापन


देवीगढ़ गांव निवासी अशोक के पिता वीएलडीए के पद पर हैं। उसके चयन पर पूरे परिवार में एक बार फिर खुशी की लहर है। अशोक के पिता सतपाल सिंह सहित पूरे परिवार ने उसके चयन पर खुशी जताई है। अशोक के कोच विकास सेहरावत ने बताया कि 6 अक्टूबर को हरियाणा की रणजी टीम का पहला मैच सर्विसिज की टीम के साथ होगा। इसके लिए वह मुंबई रवाना हो गया है। इंडस क्रिकेट अकादमी में वह पिछले तीन साल से ट्रेनिंग ले रहा है। उसके चयन पर इंडस अकादमी में भी खुशी की लहर है। यहां इंडस के डायरेक्टर सुभाष श्योराण ने भी बधाई दी है। वहीं जिला क्रिकेट संघ के सचिव विजय गोयल ने अशोक संधु को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed