{"_id":"57658e354f1c1bb26511f5ee","slug":"sports-kaithal-haryana-players-fund-release-for-stadium-bulding-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब टेंशन फ्री होकर खेलेंगे प्लेयर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब टेंशन फ्री होकर खेलेंगे प्लेयर्स
naseeb saini/kaithal
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : dummy pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। खेल मुकाबलों के दौरान अब खिलाड़ियों एवं कोचिंग, सहायक स्टाफ को ठहरने सहित अन्य परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। खेल मंत्रालय ने जिले में स्पोर्ट्स फेसिलिएशन सेंटर बनाए जाने का फैसला लिया है। जिसके लिए 3 करोड़ 25 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इस राशि से जिला स्टेडियम में तीन मंजिला भवन तैयार होगा। जिसमें चार बड़े हॉल सहित खिलाड़ियों व स्टाफ के लिए अनेक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
बड़े खेल मुकाबलों में आती हैं परेशानियां :
जिले में खेलों को लेकर सुविधाएं अभी भी नगण्य हैं। बड़े खेल मुकाबलों में ज्यादा परेशानियां आती हैं। खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा होने पर उन्हें धर्मशालाओं में ठहराना पड़ता है। साथ ही सहायक स्टाफ को भी काफी दिक्कतें आती हैं। इन समस्याओं को देखते हुए खेल विभाग ने खेल मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में जिला स्पोर्ट्स फेसिलिएशन सेंटर बनाए जाने का फैसला लिया है।
3 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि से बनेगा तीन मंजिला भवन :
सरकार के इस फैसले के अनुसार गांव पट्टी अफगान की जमीन में स्थित गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में यह तीन मंजिला भवन बनाया जाएगा। जिस पर कुल 3 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इसके लिए स्टेडियम में जगह देखी जा रही है।
विज्ञापन
ये होंगी सुविधाएं :
इस स्पोर्ट्स फेसिलिएशन सेंटर में जमीनी तल पर 3024 वर्ग फुट का एक बड़ा हॉल, पुरुष खिलाड़ियों के लिए कमरा, स्टाफ के लिए कमरा, खेल इंस्ट्रक्टर्स के लिए कमरा, स्टेनो रूम, फेसिलिएशन सेंटर, ऑफिसर रूम, स्टोर रूम, महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, लॉबी, एक बड़ा हाल 2924 वर्ग फुट में बनाया जाएगा। यही सारे कमरे एवं हॉल प्रथम तल पर भी होंगे। द्वितीय तल पर 6 डोरमेट्री, महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, मांटी का निर्माण होगा।
मनोज कुमार, बॉक्सिंग प्लेयर राजू सहित अन्य खिलाड़ियों ने कहा कि स्पोर्ट्स फेसिलिएशन सेंटर के बारे में जो जानकारी मिल रही है, यदि यह भवन बन जाए तो निश्चित तौर पर खिलाड़ियों को लाभ होगा। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों व कोचिंग स्टाफ को ठहरने सहित अन्य परेशानियां आती हैं। इससे काफी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
खेल सुविधा केन्द्र बनने के बाद खिलाड़ियों को अधिक सुविधाएं मिलेगी। खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को और तराश सकते हैं। खेल उपकरण न होने के कारण कई खिलाड़ी पिछड़ जाते हैं। खेल सुविधा केन्द्र खुलने से जिले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के खेलों में जिले का नाम रोशन कर सकेंगे
- गोबिंदा, शहरवासी
खेल सुविधा केन्द्र खोलकर जिले के खिलाड़ियों के लिए सरकार ने नई सौगात दी है। खेल सुविधा केन्द्र की खिलाड़ियों को बहुत आवश्यकता थी। इससे लाभ उठाकर खिलाड़ी जिले का नाम रोशन करेंगे
- डॉ. ओपी सैनी
सरकार द्वारा फेसिलिएशन सेंटर की मंजूरी दी गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस का निर्माण किया जाना है। इसके बन जाने से खिलाड़ियों को काफी लाभ होगा।
जसवंत सिंह, जिला खेल अधिकारी
खेल विभाग द्वारा 3 करोड़ 25 लाख रुपये से बनने वाले फेसिलिएशन सेंटर के लिए प्रशासनिक अनुमति दी गई है। इसके लिए ड्राइंग फाइनल किया जा रहा है। ड्राइंग फाइनल होते ही इसका टेंडर छोड़ दिया जाएगा।
केके नैन, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग