फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sports competition in DAV, players are showing their strength

Kaithal News: डीएवी में खेलकूद प्रतियोगिता, खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

Thu, 07 Aug 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 07 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Sports competition in DAV, players are showing their strength
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कांगथली के प्राचार्य डॉ. प्रद्युम्न भल्ला के प्रेरणादायक उद्घाटन भाषण के साथ हुआ। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने पसीना बहाकर दमखम दिखाया।

यह प्रतियोगिता 8 अगस्त तक डीएवी पब्लिक स्कूल, सीवन के प्रांगण में चलेगी। इसमें खंड के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। इसमें खो-खो, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, शतरंज और योग जैसे खेल शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


इस आयोजन को राज्य शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी विजयलक्ष्मी के मार्गदर्शन, खंड शिक्षा अधिकारी अनिल छाबड़ा की प्रेरणा तथा खेल सचिव डॉ. प्रद्युम्न भल्ला की निगरानी में संपन्न किया जा रहा है। प्रतियोगिता की सफलता में डीएवी पब्लिक स्कूल, सीवन की प्राचार्य डॉ. मीना मेहता का सक्रिय सहयोग विशेष उल्लेखनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक संचालित करने में शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षकों—शमशेर सिंह डीपी, रमेश कुमार, विकास तंवर, चरण सिंह, रामपाल सिंह, राजकुमार, रामदर्शन, सविता मलिक, रुपिंदर कौर, सुनीता देवी और कुलदीप कौर—का सराहनीय योगदान रहा।








इस अवसर पर डॉ. भल्ला ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी और विश्वास जताया कि सीवन खंड के खिलाड़ी जिला ही नहीं, बल्कि राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए अभिभावकों का भी आभार जताया और कहा कि खेल और शिक्षा का संतुलन ही समग्र सफलता की कुंजी है।

खो-खो (लड़कियां)
n
अंडर-14 बैडमिंटन : प्रथम – सोथा | द्वितीय – कसौर
n
अंडर-14 खो-खो : प्रथम – खानपुर | द्वितीय – सैर

n
अंडर-17 खो-खो : प्रथम – कसौर | द्वितीय – योगेश्वर विद्यालय, सीवन

n
अंडर-14 कबड्डी : प्रथम – लैंडर कीमा | द्वितीय – सोथा
n
रिले रेस : प्रथम – कसौर
n
1500 मीटर रिले : प्रथम – कन्या विद्यालय, सीवन | द्वितीय – सोथा
n
3000 मीटर दौड़ : प्रथम – कन्या विद्यालय, सीवन | द्वितीय – कसौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed