फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Spent 50 lakh rupees to go to America via donkey route, now in tension

Kaithal News: 50 लाख खर्च कर डंकी रूट से गए अमेरिका, अब तनाव में डूबे

Wed, 29 Oct 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 29 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Spent 50 lakh rupees to go to America via donkey route, now in tension
नरेंद्र पंडित
विज्ञापन

कैथल। डालर कमाने की चाह में युवाओं का जोश अब होश पर भारी पड़ रहा है। पुरखों की ज़मीन और सालों की पूंजी तक बिक रही है, ताकि कोई बेटा “डंकी रूट” से विदेश जा सके। 50 से 60 लाख रुपये तक खर्च कर रहे ये युवा खतरनाक जंगलों, नदियों और रेगिस्तानों से गुजरकर अमेरिका पहुंचने की कोशिश में न केवल ज़िंदगी दांव पर लगा रहे हैं, बल्कि लौटने के बाद अपमान और अवसाद का सामना भी कर रहे हैं।

विदेश जाने की अंधी दौड़ ः गांवों में रात को अचानक फटते पटाखे अब किसी त्यौहार की निशानी नहीं, बल्कि इस बात के संकेत हैं कि कोई हरियाणवी सात समंदर पार पहुंच गया है। नियमानुसार वीजा नहीं मिलने पर कई युवा “डंकी रूट” चुन रहे हैं। यह रास्ता महीनों लंबा और जानलेवा है। कई बार पकड़े जाने पर जेल जाना पड़ता है और फिर डिपोर्ट होकर वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन


लौटने के बाद छिपते हैं चेहरे ः डिपोर्ट होकर लौटे कई युवा अब घरों में बंद हैं। वे न समाज का सामना कर पा रहे हैं, न अपने निर्णय का बोझ। कुछ रिश्तेदारों के यहां जाकर रह रहे हैं ताकि गांव के लोगों के सवालों से बच सकें। अभिभावक भी असहाय हैं — बच्चों की ज़िद और समाज की दिखावे की दौड़ के बीच वे अपनी ज़मीन तक बेच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 युवा हो चुके हैं डिपोर्ट ः इस वर्ष कैथल के अब तक 26 युवक डिपोर्ट हो चुके हैं। रविवार को प्रदेश के करीब 50 लोग विदेशों से लौटे, जिनमें 14 कैथल जिले के थे। फरवरी में भी 12 लोगों को डिपोर्ट किया गया था। परिजनों को सौंपने से पहले पुलिस ने सभी का रिकॉर्ड जांचा, जिनमें एक का आपराधिक रिकॉर्ड मिला। इधर, पिछले 102 दिनों में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के 23 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जो लगातार बढ़ती प्रवृत्ति को दर्शाते हैं।

तनाव न लें, जिंदगी यहीं खत्म नहीं होती

तनाव होना स्वाभाविक है, लेकिन जिंदगी यहीं खत्म नहीं होती। युवा आगे की सोचें। मन और दिमाग को शांत रखने का प्रयास करें। अधिक दिक्कत है तो डाक्टर से काउंसलिंग कराएं। इस दौरान संबंधित परिवार के सदस्यों को बच्चों को अधिक स्पोर्ट करने की आवश्यकता है। -डा. सौभाग्या कौशिक, मनोचिकित्सक


क्या है डंकी रूट?

n
अमेरिका में बसने की चाह में तमाम लोग अवैध तरीके से विदेश जाने के लिए जो रास्ता अपनाते हैं, उसे ही डंकी रूट कहा जाता है। दरअसल, डंकी शब्द पंजाबी भाषा के ‘डुंकी’ से आया है, जिसका अर्थ एक से दूसरे स्थान पर कूदना होता है। विदेश में जाने के लिए यह जोखिम भरी और लंबी यात्रा मानी जाती है। इस रास्ते के लिए किसी तरह के पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं होती, इसमें खराब मौसम, भूख, बीमारी, दुर्व्यवहार और कभी-कभी मौत का भी सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed