फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   SP calls for cooperation in crime prevention

Kaithal News: अपराध रोकथाम में एसपी ने किया सहयोग का आह्वान

Wed, 27 Mar 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 27 Mar 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
SP calls for cooperation in crime prevention
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अपराध की रोकथाम को लेकर एसपी उपासना ने आमजन से जिला स्तरीय पुलिस-पब्लिक समन्वय कमेटी की बैठक की। इस मौके पर उन्होंने अपराध रोकथाम के लिए सभी सेे सहयोग का आह्वान किया।

एसपी ने कहा कि इस बैठक का मकसद पुलिस व आमजन के बीच सहयोग बढ़ाकर अपराध मुक्त समाज की स्थापना करना रहा। बैठक के दौरान एसपी ने इससे पूर्व संपन्न हुई बैठक में उठाए गए मुद्दों के बारे में कार्यों की प्रगति रिपोर्ट हासिल की।
विज्ञापन


बैठक में आए गणमान्य व्यक्तियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं बताई, जिस पर एसपी ने विचार करते हुए समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए। गणमान्य व्यक्तियों ने अपने क्षेत्र में नशा, सट्टेबाजी, अवैध रूप से शराब पिलाने व अन्य समस्याओं के बारे में अवगत कराया। एसपी ने समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती पूर्वक निपटने के अधिकारियों को आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में क्षेत्र में शांति बनाए रखें, किसी भी व्यक्ति को कानून-व्यवस्था व शांति भंग करने की किसी सूरत में इजाजत नहीं दी जाएगी। यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें।

उधर, कार्यालय में एसपी उपासना ने सभी बैंक प्रबंधकों व ज्वेलर्स एसोसिएशन से बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी बैंक प्रबंधकों को बैंकों व एटीएम की और ज्वेलर्स को दुकानों की सुदृढ़ सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी उपासना ने कहा कि सभी बैंक प्रबंधक अपने-अपने बैंक व एटीएम में 24 घंटे सुरक्षा गार्ड को तैनात करें।


एटीएम व बैंक में उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगाए जाएं। समुचित लाइट प्रबंधन के अतिरिक्त आधुनिकतम तकनीकी सॉल्यूशन अपनाकर सुरक्षात्मक कदम उठाएं। बैंक प्रबंधक सभी सुरक्षा गार्डों को चेतावनी दें कि दिन के समय भी अगर बैंक के अंदर अथवा बाहर किसी संदिग्ध व्यक्ति की उपस्थिति दिखे तो तुरंत पुलिस को सुचित करें। ज्वेलर्स एसोसिएशन को एसपी ने कहा कि दुकान के अंदर और बाहर उच्च क्वालिटी के कैमरे लगवाएं व उनकी समय पर जांच करें कि ये कार्य कर रहे हैं। एसपी ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को बाजारों में दिन रात पेट्रोलिंग बढ़ाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed