{"_id":"6860492b37b1b1603801beab","slug":"sonu-kalra-was-elected-for-the-third-time-as-the-head-of-cheeka-vegetable-market-arhatiya-association-kaithal-news-c-18-1-knl1004-680146-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सोनू कालड़ा तीसरी बार चुने गए चीका सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सोनू कालड़ा तीसरी बार चुने गए चीका सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान
Sun, 29 Jun 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। चीका सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन की वार्षिक बैठक शनिवार को आयोजित की गई, जिसमें तीन दर्जन से अधिक आढ़तियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से सोनू कालड़ा को तीसरी बार एसोसिएशन का प्रधान चुना गया।
उनके नाम का प्रस्ताव वरिष्ठ आढ़ती बलवान ठाकुर ने रखा, जिसका समर्थन अनुभवी आढ़तियों सरवन खट्टर और बलबीर सिंह ने किया। उपस्थित सभी आढ़तियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि एसोसिएशन का चुनाव हर वर्ष होता है, और सोनू कालड़ा लगातार पिछले दो वर्षों से संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं।
बैठक में वरिष्ठ आढ़ती शेखर खट्टर ने कहा कि कालड़ा ने जब-जब किसी आढ़ती को परेशानी आई, सबको एकजुट कर समाधान सुनिश्चित किया। अपना पुनर्निर्वाचन होने पर सोनू कालड़ा ने सभी आढ़तियों का आभार जताया। कहा कि वे मंडी के शेड को बदलवाने, पीने के पानी की बेहतर व्यवस्था (गहरे बोरवेल सहित), तथा मंडी की सफाई व व्यवस्था सुधार को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि मंडी का वातावरण स्वच्छ, सुरक्षित और आढ़तियों के अनुकूल बनाना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।