{"_id":"69fe41f8178282e389070af2","slug":"somnath-swabhiman-festival-on-11th-kaithal-news-c-245-1-kn11005-149077-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 11 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 11 को
Sat, 09 May 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 09 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
सोमनाथ स्वाभिमान कार्यक्रम के लिए दिशा-निर्देश देतीं डीसी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में 11 मई को ग्यारह रुद्री मंदिर परिसर में सुबह 10 से जिला स्तर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में डीसी अपराजिता ने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
डीसी अपराजिता शुक्रवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थीं। इससे पहले चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को कार्यक्रम के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए। वहीं सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की। डीसी अपराजिता ने कहा कि कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाएं।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सोमनाथ मंदिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश, डीएमसी कपिल शर्मा, सीएम डॉ. रेणु चावला, डीईईओ प्रमोद राणा, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अभिषेक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कलश यात्रा और जलाभिषेक होंगे मुख्य आकर्षण
कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यात्रा ग्यारह रुद्री मंदिर पहुंचेगी, जहां शिवलिंग का विधिवत जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुनेंगे। इसके अलावा मंदिर परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। डीसी अपराजिता ने बताया कि जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, यातायात नियंत्रण और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।