{"_id":"667a224f848aa0c14e0a5707","slug":"solution-in-camp-kaithal-news-c-245-1-kht1001-117498-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दफ्तरों को चक्कर काट थे परेशान, अब शिविर में समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दफ्तरों को चक्कर काट थे परेशान, अब शिविर में समस्या का समाधान
विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को समाधान शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर डीसी प्रशांत पंवार और एसपी उपासना ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने समाधान शिविर में लोगों की परिवार पहचान पत्र में डाटा को सही करने तथा पेंशन बनाने सहित अन्य शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवाया। शिविर में आम नागरिकों की प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, बिजली, पानी तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित 133 शिकायतों आईं। इनमें से 24 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। अन्य के लिए अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए।
कलायत ब्लॉक के सिनद गांव से आई अजमेरो देवी ने परिवार पहचान पत्र में आय अधिक होने की समस्या दुरुस्त कराने की गुहार लगाई। अधिकारियों द्वारा उनकी समस्या को गंभीरता से सुना गया है और मौके पर ही निदान किया गया। इस पर अजमेरो देवी ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा आयोजित शिविर का सराहना की। वहीं कैलरम गांव के अनिल की भी परिवार पहचान पत्र में नाम गलत होने संबंधी समस्या का समाधान शिविर के दौरान किया गया। उन्होंने कहा कि वह इस समस्या को लेकर काफी परेशान था। कई बार दफ्तरों के चक्कर काट चुका था, लेकिन सोमवार को समाधान शिविर में उसके परिवार पहचान पत्र को दुरुस्त किया गया। इसी प्रकार खेड़ी लांबा गांव में रमेश व रामनिवास अविवाहित पेंशन बनवाने को लेकर डीसी प्रशांत पंवार से गुहार लगाई। इस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए और उनके आवेदन को स्वीकार कर मुख्यालय भेज दिया। डीसी ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा जिला एवं उपमंडल स्तर पर ‘समाधान शिविर’ लगाकर लोगों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर एसपी उपासना, डीएमसी सुशील कुमार, डीडीपीओ कंवर धवन, डीआरओ चंद्रमोहन, ईओ कुलदीप मलिक, कार्यकारी अभियंता मनीष सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।