{"_id":"6a2afd05216979a69603dc08","slug":"six-youths-attacked-after-panchayat-meeting-fir-registered-against-18-kaithal-news-c-245-1-kht1012-150707-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पंचायत के बाद छह युवकों पर हमला, 18 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पंचायत के बाद छह युवकों पर हमला, 18 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने गांव ककहेड़ी में कबूतर उड़ाने पर हुए विवाद के मामले में छह युवकों पर हमला करने के आरोप में 18 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत में आरोपियों पर कार्यालय में तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में ककहेड़ी निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि 31 मई को अमित, चेतन, दीपेंद्र, भानु, अभय और लवप्रीत के बीच कबूतर उड़ाने पर विवाद हुआ था। इस मामले के समाधान के लिए 7 जून को गांव के राम मंदिर में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और बैठक बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई।
शिकायतकर्ता के अनुसार, पंचायत खत्म होने के बाद वह मानव, दीपेंद्र, लवप्रीत, अभय और चेतन के साथ घर लौट रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि रास्ते में गुरदीप, शिशन, काका, गोल्डी और विराज ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर हमला कर दिया। शिकायत में कहा गया है कि गुरदीप ने मानव के सिर पर ईंट मार दी जिससे वह घायल होकर नीचे गिर गया। इसके बाद अन्य आरोपी भी मौके पर पहुंच गए और लाठी-डंडों, ईंटों और मुक्कों से उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाद में आरोपियों ने शिकायतकर्ता के कार्यालय में तोड़फोड़ की। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।