फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Six transformers blew up in 24 hours, and electrical wires burned in 284 locations.

Kaithal News: 24 घंटे में छह ट्रांसफार्मर फुंके 284 जगह बिजली के तार जले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Six transformers blew up in 24 hours, and electrical wires burned in 284 locations.
करनाल रोड पर ट्रांसफार्मर की चिंगारी से लगी तारों में आग। संवाद - फोटो : वारदात के समय जेब में कारतूस भरकर लाया था आरोपी अभिषेक
कैथल। जिले में बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की अधिक खपत हो रही है। रविवार को एक ही दिन में गांव व शहर में छह ट्रांसफार्मर जल गए, जबकि 284 से अधिक स्थानों पर बिजली की तार जलने की शिकायतें सामने आईं।
विज्ञापन

वहीं निगम के पास ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से कुल 376 शिकायतें बिजली गुल होने की दर्ज हुईं। बढ़ते फॉल्ट और लगातार आ रही शिकायतों के कारण बिजली कर्मचारियों पर काम का बोझ भी बढ़ गया है और कई जगह शिकायतों पर कर्मचारी 20-20 मिनट की देरी से पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बिजली की मांग लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष 25 मई को जिले में बिजली की खपत 62 लाख 5 हजार यूनिट थी, जबकि इस वर्ष यह बढ़कर 85 लाख यूनिट तक पहुंच गई। पिछले वर्ष के मुकाबले सोमवार को 23 लाख यूनिट की वृद्धि दर्ज की गई है। निगम के अनुसार तापमान में वृद्धि, एसी, कूलर और अन्य विद्युत उपकरणों के बढ़ते उपयोग से बिजली नेटवर्क पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के आंकड़ों के अनुसार बढ़ते लोड के कारण पिछले 10 दिनों के भीतर जिले में 74 स्थानों पर ट्रांसफार्मर जल चुके हैं, 249 ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ने की घटनाएं सामने आई हैं। इसके अलावा 1524 स्थानों पर बिजली की तार जलने की शिकायतें दर्ज की गई हैं। बिजली गुल होने की 3326 शिकायतें पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed