फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Six including husband named in dowry harassment and fraud

Kaithal News: दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी में पति समेत छह नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Six including husband named in dowry harassment and fraud
कैथल। पहले विदेश जाने की फाइल लगाने के नाम पर पति सहित छह आरोपियों ने विवाहिता से खाली चेकों पर हस्ताक्षर करवा लिए और बाद में दहेज की मांग करते हुए उससे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। उसके बाद आरोपियों ने उसे फंसाने के लिए चेकों में अतिरिक्त राशि भरकर बैंक में लगाने का प्रयास किया, ताकि उसे चेक बाउंस के मामले में फंसा सके। पीड़िता की ओर से उक्त आशय की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीवन की एक कॉलोनी निवासी विवाहिता ने पुलिस को शिकायत दी कि वह एमकॉम व आईईएलटीएस पास है। उसकी शादी गांव सांघनवास जिला फतेहाबाद निवासी मनप्रीत सिंह के साथ दिसंबर 2021 को हुई थी। शादी के बाद उसने व उसके पति ने विदेश जाने की सोची। परमिंद्र सिंह उसका जेठ व रिंपी उर्फ अनुराधा उसकी जेठानी है। लुधियाना पंजाब निवासी लक्की उसकी जेठानी का भाई है और गोपाला पिता है। उसने अपने पति के साथ विदेश जाने के लिए फाइल लगाई थी। उक्त आरोपियों ने सिक्योरिटी के तौर पर कुछ खाली हस्ताक्षर किए हुए चेक उससे ले लिए। इसके बाद उसका पति व जेठानी उससे दहेज की मांग करने लगे। अपने घर से 25 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करके उसके जरूरी कागजात जैसे शैक्षणिक दस्तावेज, पासपोर्ट व हस्ताक्षर किए हुए कुछ खाली चेक छुपा लिए और घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

इस पर उसने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था। इसके बाद आरोपियों ने उससे रंजिश रखते धमकी दी कि उनके पास उसके हस्ताक्षर किए हुए खाली चेक हैं जिसे वे अपने हिसाब से भर कर चेक बाउंस कर झूठा मुकदमा दायर करवा देंगे। 27 अप्रैल 2023 को उसके पास एक बैंक से फोन आया। बैंक कर्मचारी ने बताया कि परमजीत सिंह ने आपके खाते से राशि निकलवाने के लिए पांच लाख 30 हजार रुपये का चेक बैंक में लगाया है। इस पर उसने उक्त बैंक कर्मचारी को बताया कि वह परमजीत सिंह नाम के किसी व्यक्ति को नहीं जानती है और यह भी बताया कि उसने परमजीत सिंह के नाम कोई भी चेक जारी नहीं किया है। इसके बाद उसने बैंक की शाखा में जाकर अपने खाते की जांच करवाई तो पता चला कि आरोपियों ने उसके हस्ताक्षर किए हुए खाली चेकों का दुरुपयोग करके पांच लाख रुपये की राशि निकलवाई है। बाद में उसे फंसाने के लिए पांच लाख 30 हजार रुपये और निकलवाने का प्रयास किया। ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी भी की है। जांच अधिकारी बलराज ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed