फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   six died for corona, 98 new effected case found

छह की गई जान, 68 नए संक्रमित हुए ,109 ने दी महामारी को मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
six died for corona, 98 new effected case found
जिले में रविवार को भी कोरोना छह लोगों को लील गया। वहीं 68 नए लोग संक्रमित हुए हैं। संक्रमण से लगातार मरने वालों का आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के लिए चिंता का विषय है। राहत की बात है कि रविवार को 109 मरीजों ने महामारी को मात दी है।
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह ने बताया कि जिले में रविवार को कोरोना से 6 व्यक्तियों की मृत्यु हुई, जिनमें तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 60 वर्षीय अर्जुन नगर कैथल निवासी महिला, 65 वर्षीय कैथल निवासी महिला, 60 वर्षीय मांझला निवासी पुरुष, 75 वर्षीय खेड़ी गुलाम अली निवासी महिला जिनका इलाज कैथल के नागरिक अस्पताल में चल रहा था, मृतकों में शामिल हैं। इसके अलावा 45 वर्षीय कलायत निवासी पुरुष जिसका इलाज सापरा अस्पताल में चल रहा था तथा 54 वर्षीय फतेहुपुर निवासी पुरुष जिसका इलाज सेक्टर 32 चण्डीगढ़ अस्पताल में चल रहा था, उन्होंने ने भी दम तोड़ दिया। जिले में अब तक 176 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

अभी कोरोना के 757 एक्टिव केस
जिले में 8 हजार 855 कोरोना के मरीजों में से 7 हजार 735 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं कोरोना के एक्टिव केस 757 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 12 हजार 511 में से 2 लाख 3 हजार 164 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख 21 हजार से अधिक का टीकाकरण
जिले में अभी तक 1 लाख 21 हजार 691 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 3 हजार 264 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 18 हजार 427 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। इनमें 10 हजार 307 हेल्थ केयर वर्कर्स, 5 हजार 861 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 94 हजार 302 व्यक्ति तथा 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 11 हजार 221 व्यक्ति शामिल हैं। रविवार को कुल 2 हजार 85 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। फिलहाल स्टॉक में 21 हजार 110 वैक्सीन उपलब्ध है, जिसमें से 19 हजार 150 कोविशील्ड तथा 1960 को-वैक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed