{"_id":"667a228c538e996da700c746","slug":"simran-jeet-kaur-became-district-kesari-kaithal-news-c-245-1-kht1002-117521-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सिमरन जीत कौर बनीं जिला केसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सिमरन जीत कौर बनीं जिला केसरी
विज्ञापन
सर छोटूराम स्टेडियम में जिला स्तरीय दो दिवसीय कुश्ती अखाड़ा महिला प्रतियोगिता की शुरूआत
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सर छोटूराम स्टेडियम में सोमवार से जिला स्तरीय दो दिवसीय कुश्ती अखाड़ा महिला प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी देवेंद्र कुमार ने किया। वहीं, शाम के समय डीएसपी उमेद सिंह ने मुख्य अतिथि रहे। प्रतियोगिता में 170 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 17 आयु वर्ग, 19 आयु वर्ग और ओपन भार वर्ग में खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया।
इसमें जिला केसरी सिमरन जीत कौर को चुना गया और जिला कुमारी काश्वी को चुना गया। डीएसपी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अंत में जिला खेल अधिकारी देवेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि डीएसपी उम्मेद सिंह को सम्मानित किया।
डीएसपी ने कहा कि खेल में किसी की हार नहीं होती, बल्कि खिलाड़ी कुछ न कुछ सीखता है। इसलिए सभी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा के लिए मेहनत करें और आगे बढ़ें। वहीं, डीएसओ देवेंद्र कुमार ने भी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि हर युवा को खेल से जुड़ना चाहिए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी महिला खिलाड़ियों को शुभकामनाएं।
विज्ञापन
डीएसओ ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन महिला खिलाड़ियों के मुकाबले हुए जिसमें जिला केसरी और जिला कुमार सहित अन्य मुकाबले हुए। उन्होंने कहा कि जितने भी मुकाबले हुए हैं। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों और उनके परिजनों को विभाग की ओर से रिफ्रेशमेंट दी गई। इस अवसर पर जिला डिप्टी सुपरीडेंट निर्मला, अतिथि रेसलर रामफल, कोच गुरमीत सिंह, अमरजीत आदि मौजूद रहे।
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
जिला केसरी प्रथम सिमरन जीत कौर, द्वितीय ज्योति, जिला कुमारी प्रथम काश्वी, द्वितीय खुशी बनी। वहीं 17 आयु वर्ग के 40 किलो भार वर्ग में प्रथम वंशिका, द्वितीय श्वेता, तृतीय स्थान पर मनरीत रही। 43 किलो भार वर्ग में पूजा प्रथम, शुभम द्वितीय, तृतीय दीपांशी रही। 46 किलो भार वर्ग में प्रथम सुनेहा, द्वितीय दीक्षा, तृतीय रितू रही। 19 आयु भार वर्ग में 50 किलो भार वर्ग में प्रथम नेहा, द्वितीय माफी, तृतीय कुशल। सीनियर वर्ग में प्रथम भारती, द्वितीय मधु, तृतीय मिनाक्षी रही।