{"_id":"65e0da1896c4a0ff9c0c302e","slug":"silver-doors-installed-in-shiva-temple-of-khadalwa-kaithal-news-c-18-1-knl1004-338390-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खडालवा के शिव मंदिर में लगवाए चांदी के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खडालवा के शिव मंदिर में लगवाए चांदी के कपाट
Fri, 01 Mar 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। खडालवा गांव स्थित सैकड़ों वर्ष प्राचीन शिव मंदिर की धरोहर को विश्व पटल पर चमकाने मेंं श्रद्धालु कोई कसर नहीं छोड़ रहे। विरासत को चार चांद लगाने के लिए जुलानी खेड़ा के समाजसेवी मेवा राम बिढ़ाण ने मंदिर मेेंं 17 किलो चांदी के बेहद आकर्षक कपाट लगवाए हैं। नंदी के सामने से शिवालय के अंदर जाने वाले द्वार पर चांदी से बने कपाटों को लगाया गया है।
चांदी के कपाट देखकर श्रद्धालुओं ने खुशी जताई। प्राचीन शिव मंदिर के महंत रघुनाथ गिरी, मास्टर बलबीर सिंह, ओमप्रकाश जुलानी खेड़ा, पवन कुमार व गोपाल शर्मा ने कहा कि सहयोग की भावना हमेशा संस्कृति को सुदृढ़ करती आई है। विरासत के संरक्षण में जिस प्रकार मेवा राम बिढ़ाण ने अपना योगदान दिया है वह प्रशंसनीय है।
श्री कपिल मुनि मंदिर प्रबंधन को लेकर जल्द होगी बैठक
कलायत। श्री कपिल मुनि धाम के प्रबंधन को लेकर पंचायतों और बैठकों का क्रम जारी है। वीरवार को इस मामले को लेकर भट्ट चौपाल में बैठक हुई। इसमेंं मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन संजीव राणा, आरएस धानियां, कुलदीप दहिया, दशरथ राणा, हरिश गर्ग, मैनपाल राणा व राहुल राणा मौजूद रहे। इसमेंं सर्व सम्मति से मंदिर प्रबंधन के लिए ट्रस्ट गठित करते हुए निर्णय लिया गया कि जल्द ही प्रशासनिक अधिकारी, ट्रस्ट और मंदिर के पुजारी परिवार के बीच संबंधित विषय को लेकर संयुक्त बैठक होगी। प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका ध्येय प्राचीन श्री कपिल मुनि मंदिर की धरोहर का संरक्षण करना है, ताकि सदियों से चली आ रही धार्मिक परंपराओंं को मजबूत बनाते हुए संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया जा सके। संवाद