फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Silence kept in memory, discussion on preparations for Vijay Diwas

Kaithal News: याद में रखा मौन, विजय दिवस की तैयारी पर चर्चा

Mon, 03 Jun 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 03 Jun 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Silence kept in memory, discussion on preparations for Vijay Diwas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल कि हनुमान वाटिका में जून माह की मासिक बैठक हुई। इसमें मई माह के अंदर जो पूर्व सैनिक साथियों की मृत्यु हुई है, उनके लिए दो मिनट का मौन रखा। शाह अस्पताल के ईसीएचएस पैनल से आए धर्मपाल, सूबेदार रणधीर सिंह, डॉ. विक्रम शाह, डॉ. हिमांशु शर्मा, डॉ. कैप्टन रवि दत्त शर्मा व शाह अस्पताल से आई टीम का धन्यवाद किया।

बैठक के आरंभ में पिछले मास का लेखा-जोखा सभी के सामने रखा और मई मास के अंदर जो कार्रवाई हुई उनके बारे में सभी को अवगत करवाया। इसके बाद पूर्व सैनिकों की याद में कारगिल विजय सिल्वर जुबली मनाने के लिए प्रस्ताव रखा गया। इसमें 10 मई को सिरसा से चलकर 26 जुलाई को कारगिल वॉर मेमोरियल द्रास (लद्दाख) में पहुंचने वाली कारगिल विजय सिल्वर जुबली तिरंगा रथ यात्रा 22 जून को कैथल में पहुंच रही है उस यात्रा का भव्य स्वागत और 22 जून को कैथल हरियाणा शहीद स्मारक पार्क रोड कैथल में कारगिल विजय सिल्वर जुबली मनाने का प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन


आयोजन की रूप रेखा में पूरे जिला कैथल के सभी प्रशासन अधिकारी, समाज सेवी संस्थाएं, सभी सैनिकों, अर्ध सैनिक बलों, पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिवार, ग्राम सत्र पर ग्राम पंचायत को भी आमंत्रित किया जाएगा। लेकिन ये कार्यक्रम गैर राजनीतिक तौर से मनाया जाएगा, इसके अंदर सांस्कृतिक प्रोग्राम देश भक्ति गीतों के लिए सुप्रसिद्ध लोक गायक कलाकार की ओर से प्रोग्राम को भव्य बनाया जाएगा। डीसी के कर कमलों से कारगिल वॉर मेमोरियल के लिए कैथल से हरियाणा शहीद स्मारक की मिट्टी भी भेंट की जाएगी। इसके लिए 22 जून तक बार-बार बैठकों का सिलसिला जारी रहेगा, क्योंकि इसमें सभी तरह की तैयारी जरूरी है। खासकर कैथल के शहीदों के जो शहीद स्मारक बनने बाकी है, उनको बनवाना बहुत ही जरूरी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को सभी उपस्थित पदाधिकारी सदस्यगण और उपस्थित मातृशक्ति ने प्रस्ताव को ध्वनि मत के साथ पास किया। इस अवसर पर कैप्टन नर सिंह ढुल, कैप्टन बलजीत मोर, कैप्टन अभे सिंह, कैप्टन मुख्तार सिंह, कैप्टन नरेंद्र सिंह, एचएफओ भीम सिंह गिल, एचएफओ महेंद्र सिंह नौच, एसो. महासचिव जे डब्ल्यूओ दलबीर सिह, सूबेदार मेजर सीया राम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed