{"_id":"ec0dab954d19e39e219c0ccc1eba2edb","slug":"sikhs-ask-for-seprate-sgpc","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के दौरे से पहले उठा अलग एचएसजीपीसी का मुद्दा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के दौरे से पहले उठा अलग एचएसजीपीसी का मुद्दा
कैथल
Updated Mon, 23 Jun 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को हरियाणा के लोकनिर्माण एवं उद्योगमंत्री रणदीप सुरजेवाला से मुलाकात की।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सुरजेवाला से मांग की कि प्रदेश में अलग सिख प्रबंधन की मांग पूरी की जाएगी। सुरजेवाला ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे उनकी मांग को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तक अवश्य पहुंचाएंगे। गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एचएसजीपीसी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि कई साल से प्रदेश के सिख अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन के लिए संघर्षरत हैं।
उन्हें अब उम्मीद जगी है कि छह जुलाई को कैथल में आयोजित होने वाले सिख सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के सिखों की फरियाद सुनेंगे तथा अलग कमेटी का गठन करने का ऐलान करेंगे। वे रविवार को मंत्री रणदीप सुरजेवाला से मिले तथा उनसे मांग की कि मुख्यमंत्री हुड्डा से उनकी मांग को पूरा करवाएं।
उन्होंने कहा कि अकाली दल के नेता नहीं चाहते कि हरियाणा के सिखों को उनका हक मिले। इस अवसर पर अंग्रेज सिंह गौराया, गुरनाम सिंह गोराया, साहब सिंह विर्क, कुलवंत सिंह, दर्शन सिंह, सुखविंद्र सिंह, स्वरूप सिंह और गुरनाम सिंह भी मौजूद थे।