{"_id":"68619fc14a1ba156f806e8b0","slug":"shrimad-bhagwat-katha-shows-the-path-to-salvation-rashmi-kaithal-news-c-18-1-knl1004-680843-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मोक्ष का मार्ग दिखाती है श्रीमद्भागवत कथा ः रश्मि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मोक्ष का मार्ग दिखाती है श्रीमद्भागवत कथा ः रश्मि
Mon, 30 Jun 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। श्री भवानी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को हवन और प्रसाद वितरण के साथ विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर वृंदावन से पधारीं कथा व्यास परम पूज्या रश्मि मिश्रा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मोक्ष का मार्ग दिखाती है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के संपूर्ण जीवन चरित्र, भागवत की शिक्षाएं और भगवान दत्तात्रेय के 24 गुरु प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया।
कथा के दौरान निर्मल शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी और परिवार सहित विधिपूर्वक भागवत पूजन किया। कथा वाचिका रश्मि मिश्रा ने कहा कि आध्यात्मिक प्रवचनों से व्यक्ति के विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आता है। इससे व्यक्ति अपने कर्तव्यों को समझते हुए आचरण में सुधार करता है।
कथा में मुख्य रूप से प्रधान राजीव शर्मा, कुलदीप माजरा, बलबीर सैनी, गुरबख्श सीड़ा, मोती राम गर्ग, कृष्ण धीमान, रमेश मिगलानी मौजूद रहे।