फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shri Krishna birth anniversary celebrated in Guhla Cheeka

Kaithal News: गुहला चीका में मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Fri, 28 Jun 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 28 Jun 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna birth anniversary celebrated in Guhla Cheeka
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। श्री भवानी मंदिर प्रांगण में चल रहे संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह में वीरवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... भजनों के साथ झूम उठे। श्रद्धालुओं ने मक्खन मिश्री के प्रसाद का भोग लगाकर वितरित किया।

इससे पूर्व कार्यक्रम में नगरपालिका चीका की उपाध्यक्ष पूजा शर्मा, संजीव सिप्पी बाबा व शशिभूषण शर्मा व पंडित अश्वनी भार्गव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


कथा में आचार्य प्रदीप महाराज ने बताया कि जीवन में जब भी भागवत नाम सुनने का अवसर प्राप्त हो, उससे विमुख नहीं होना चाहिए। भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए बताया कि जब जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब तब परमात्मा अवतार धारण करके धरती पर धर्म की स्थापना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग में सुंदर झांकी निकाली गई। मुख्य यजमान निर्मल शर्मा धर्मपत्नी धर्मपाल शर्मा ने नंद बाबा व यशोदा मइया की भूमिका अदा की। कहा कि द्वापर में जब कंस के अत्याचार बढ़े तो श्रीकृष्ण ने अवतार लेकर मुक्ति दिलाई। इस मौके पर संस्था के प्रधान राजीव शर्मा, बलबीर सैनी, रमेश मिगलानी, कुलदीप माजरा, पंडित सुरेश शास्त्री अमूपुर वाले, पंडित संजीव क्योड़क, पंडित सुभाष शास्त्री, मुख्य पुजारी मनींद्र शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed