फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Showed strength in district level school sports competition

Kaithal News: जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दम

Sat, 24 Aug 2024 04:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 24 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Showed strength in district level school sports competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ में शुक्रवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियेगिता की शुरुआत की गई। जिला शिक्षा अधिकारी विजयलक्ष्मी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने इसका शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पसीना बहाते हुए अपना दमखम दिखाया। बॉक्सिंग मुकाबले आरकेएसडी इंडोर स्टेडियम में हुए।

एईओ श्री रमेश चहल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर 14, 17, व 19 आयु वर्ग की लगभग तीन हजार महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी खेल प्रतियोगितांए विभिन्न खेल मैदानो में हुईं।
विज्ञापन


उधर, जाट स्कूल में योग प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें अंडर 14, 17 व 19 वर्ग की लगभग 81 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। कनवीनर शमशेर सिंह ने बताया की योगा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सविता राजराणा ने किया। इसमें तीनों वर्गों के पांच-पंाच आसन करवाए गए व दो आसन अतिरिक्त करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रशिक्षक बीरमती देवी, कुलदीप, दीपक कौशिक, गुलशन, रूपिंद्र कौर आदी मौजूद रहे। वहीं शैमरॉक स्कूल में तैराकी प्रतियोगिता करवाई गई जिसका शुभारंभ प्रिंसिपल ने किया इनके साथ कनवीनर पवन डीपीई, नरेश काला पीटीआई, कोच अजय व मन्नू मौजूद रहें।

ये रहे परिणाम

n
योग अंडर-14 में प्रथम कैथल, द्वितीय स्थान पूंडरी, तृतीय सीवन रहा।

n
योग अंडर-17 में प्रथम पूंडरी, द्वितीय स्थान कैथल, तृतीय सीवन रहा।

n
योग अंडर-19 में प्रथम कैथल, द्वितीय स्थान पूंडरी, तृतीय कलायत रहा।

n
तैराकी में अंडर-14 में 50 मीटर बटर फलाई में प्रथम ओएडीएवी स्कूल।

n
तैराकी में अंडर-17 में 50 मीटर बटर फलाई में प्रथम आरकेएसडी स्कूल।

n
तैराकी में अंडर-19 में 50 मीटर बैक स्ट्रोक में प्रथम राजकीय स्कूल चौशाला।

n
नेटबॉल अंडर-14 में प्रथम स्थान ओएसडीएवी स्कूल कैथल ब्लॉक द्वितीय स्थान तितरम स्कूल

n
अंडर-17 में प्रथम स्थान ओएसडीएवी स्कूल कैथल द्वितीय स्थान आरकेएसडी स्कूल।

n
अंडर-19 में प्रथम स्थान हिंदू गर्ल स्कूल गर्ल स्कूल गीता भवन।

n
शतरंज अंडर-14 में प्रथम स्थान कलायत ब्लॉक, द्वितीय स्थान राजौंद ब्लॉक।

n
अंडर-17 में प्रथम स्थान कैथल ब्लॉक, द्वितीय स्थान गुहला ब्लॉक

n
अंडर-19 में पुंडरी प्रथम, द्वितीय स्थान राजौंद।

n वॉलीबॉल अंडर-14 में प्रथम स्थान पुंडरी ब्लॉक, द्वितीय स्थान सिवन ब्लॉक।

n
अंडर-17 में प्रथम स्थान पुंडरी ब्लॉक, द्वितीय स्थान कैथल ब्लॉक

n
अंडर-19 में प्रथम स्थान पुंडरी ब्लॉक द्वितीय स्थान राजौंद ब्लॉक।

n
खो खो अंडर-14 में प्रथम स्थान कैथल ब्लॉक।

n
अंडर-17 में कैथल ब्लॉक को पहला स्थान।

n
अंडर-19 में प्रथम स्थान पुंडरी ब्लॉक द्वितीय स्थान राजौंद ब्लॉक।

n
बास्केटबॉल अंडर-14 में ेप्रथम स्थान कैथल ब्लॉक, द्वितीय स्थान कुंडली ब्लॉक।

n
अंडर-17 में प्रथम स्थान कैथल ब्लॉक, द्वितीय स्थान पुंडरी ब्लॉक।

n
अंडर-19 में प्रथम स्थान कैथल ब्लॉक, द्वितीय स्थान पुंडरी ब्लॉक।

n
फुटबॉल अंडर-14 में प्रथम स्थान कैथल ब्लॉक, द्वितीय स्थान कलायत ब्लॉक।

n
अंडर-17 में प्रथम स्थान कैथल ब्लॉक, द्वितीय स्थान पुंडरी ब्लॉक।

n
अंडर-19 प्रथम स्थान कैथल ब्लॉक, द्वितीय स्थान कलायत ब्लॉक।

n
बैडमिंटन अंडर-14 में प्रथम कैथल ब्लॉक, द्वितीय स्थान पूंडरी ब्लॉक।
बॉक्सिंग मुकाबलों के परिणाम
n
अंडर-17 आयु वर्ग व 48-50 किलोभार वर्ग में प्रथम अंजली।

n
अंडर-19 आयु वर्ग व 45 किलोभार में प्रथम गीतू।

n
अंडर-19 आयु वर्ग व 45-48 किलोभार में प्रथम प्रीती, द्वितीय स्थान उमंग।

n
अंडर-19 आयु वर्ग व 51-54 किलोभार में प्रथम नैनसी।

n
अंडर-19 आयु वर्ग व 57-60 किलोभार में प्रथम पायल।

n
कबड्डी अंडर -14 में प्रथम स्थान पुंडरी ब्लॉक द्वितीय स्थान राजौंद ब्लॉक

n
अंडर-17 में प्रथम स्थान पुंडरी ब्लॉक द्वितीय स्थान राजौंद ब्लॉक

n
अंडर-19 में प्रथम स्थान पुंडरी ब्लॉक द्वितीय स्थान राजौंद ब्लॉक का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed