फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Show cause notice to eight city council personnel

Kaithal News: नगर परिषद के आठ कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

Sat, 18 Mar 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 18 Mar 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to eight city council personnel
कैथल। नगर परिषद कार्यालय के माध्यम से संचालित एनडीसी पोर्टल पर ऑब्जेक्शन को समय पर न निपटाने सहित इंटीग्रेशन कार्य में लगातार लापरवाही पर आठ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आगामी 31 मार्च तक यदि काम में सुधार नहीं हुआ तो इन कर्मचारियों के खिलाफ वेतन रोके जाने, चार्जशीट किए जाने व निलंबित किए जाने तक की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्वयं मंत्री कमल गुप्ता कई बार प्रॉपर्टी इंटीग्रेशन के संबंध में निर्देश जारी कर चुके हैं कि इस काम को जल्द से जल्द निपटाया जाए। साथ ही एनडीसी पोर्टल पर आने वाले आवेदनों को निपटाने में किसी तरह की लापरवाही न की जाए। इसके लिए विभाग मुख्यालय स्तर से भी लगातार बैठकों का दौर जारी है। इतने कड़े निर्देशों के बावजूद प्रॉपर्टी इंटीग्रेशन के काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


साथ ही एनडीसी पोर्टल पर काम में भी काफी लापरवाही व अनियमितताएं बताई जा रही हैं। इन सबके लिए शुक्रवार को भी विभाग मुख्यालय स्तर से वीसी के माध्यम से बैठक में अधिकारियों को निर्देश जारी किए। इन निर्देशों के अनुसार जल्द से जल्द अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


गया है।

ईओ कुलदीप मलिक ने बताया कि एनडीसी पोर्टल व प्रॉपर्टी इंटीग्रेशन के काम में लगे आठ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में काम पूरा न होने के संबंध में जवाब मांगा गया है। यदि 31 मार्च तक काम में सुधार नहीं हुआ तो


एक-एक कर्मचारी के काम की समीक्षा की जाएगी।

जिस कर्मचारी के काम में सबसे ज्यादा लापरवाही मिलेगी, उसे निलंबित किया जाएगा। जिसके काम में उससेे कम लापरवाही मिलेगी, उसे चार्जशीट व इससे कुछ कम लापरवाही मिलने वाले कर्मचारी के खिलाफ मार्च माह का वेतन रोके जाने संबंधी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए लेखा शाखा को भी अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed