{"_id":"64418add429e326b97076df5","slug":"shortage-of-operators-will-go-away-overtime-started-kaithal-news-c-18-1-96968-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: परिचालकों की कमी होगी दूर, ओवरटाइम हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: परिचालकों की कमी होगी दूर, ओवरटाइम हुआ शुरू
Fri, 21 Apr 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
कैथल। परिचालकों की कमी जल्द ही दूरी होगी क्योंकि कैथल डिपो ने अब परिचालकों का ओवरटाइम शुरू कर दिया है। डिपो प्रबंधन की तरफ से फिलहाल लंबे रूटों पर परिचालकों का ओवरटाइम शुरू किया गया है। नए नियम के तहत परिचालकों को एक महीने में कुल 60 घंटे का ओवरटाइम दिया जाएगा।
दो दिन पहले ही सरकार ने बंद किए गए ओवरटाइम को लेकर नई पॉलिसी बनाई है। इस पॉलिसी के तहत अब बंद पड़े रूटों पर बस सेवा शुरू हो पाएगी। जिले में इस समय 100 से अधिक परिचालकों की जरूरत है। जिले में इस समय डिपो में कुल 180 परिचालक हैं।
इन रूटों पर शुरू किया ओवरटाइम
कैथल डिपो में इस समय हिसार, चंडीगढ़, दिल्ली, हरिद्वार, जयपुर और गुरुग्राम जाने वाली बसों पर तैनात परिचालकों का ओवरटाइम शुरू कर दिया गया है। इस रूट पर डिपो के करीब 40 परिचालक तैनात हैं।
विज्ञापन
इन परिचालकों से अब एक महीने में कुल 60 घंटे की ओवरटाइम ड्यूटी करवाई जाएगी। अभी सरकार तरफ से एक दिन में कुल दो घंटे तक ओवरटाइम ड्यूटी करने का नियम है।
ओवरटाइम शुरू होने से वैष्णो देवी धाम, देहरादून व शिमला की बस चलने की पूरी संभावनाएं हैं। दरअसल ये तीनों लंबे रूट हैं। इन पर ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को ओवरटाइम दिए बिना काम चल ही नहीं सकता। इससे न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि कर्मचारियों को भी फायदा मिलेगा। कैथल रोडवेज के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि कैथल डिपो में ओवरटाइम शुरू कर दिया गया है।