फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shopkeeper strike against market closed on monday nad tuesday

सोमवार व मंगलवार को मार्केट बंद करने का किया शहर की सभी यूनियन व एसोसिएशनों ने विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper strike against market closed on monday nad tuesday
सरकार द्वारा सोमवार व मंगलवार को बाजार बंद के निर्देश का व्यापारी वर्ग ने विरोध किया है। दिन में बैठक करने के बाद शाम को व्यापारी नेता विधायक लीला राम से मिले और उनसे सोमवार व मंगलवार को बाजार खोलने की मांग की। विधायक ने भी उनकी समस्या के लिए सीएम से बात करने का आश्वासन दिया है। इससे पूर्व अमर उजाला ने सभी व्यापारी एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों से बात की तो सभी ने एक स्वर में सोमवार व मंगलवार के बंद का विरोध किया।
विज्ञापन

सोमवार होता है व्यापार का किंग
हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान सिंकद गुप्ता ने बताया कि सोमवार व्यापार का किंग होता है। इसी दिन शनिवार व रविवार के दिन रुके हुए लोग मार्केट आते हैं, लेकिन सरकार द्वारा इसी दिन बंद करने से मार्केट में ग्राहक बिल्कुल नहीं रहेगा। लॉकडाउन के बाद थोड़ा सा काम पटरी पर आया था, अब रविवार को तो वैसे ही ग्राहक नहीं आते हैं। इसके साथ सोमवार व मंगलवार को भी बंद कर दिया।
विज्ञापन

व्यापारी अशोक सैनी का कहना है कि इससे सबसे ज्यादा नुकसान हलवाई वर्ग को होगा। सोमवार व मंगलवार को व्यापार की शुरूआत होती है। पहले ही शादियां कम होने से मिठाइयां लगनी कम हो गई हैं। लॉकडाउन से ही व्यापार 40 प्रतिशत बचा है। यदि सोमवार व मंगलवार को मार्केट बंद रहेगी तो व्यापार 20 प्रतिशत ही रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित मार्केट से होलसेल क्लाथ एसोसिएशन के प्रधान रमेश कुमार ने कहा कि शनिवार को नाम मात्र ही ग्राहक आते हैं। रविवार को वैसे ही बंद रहता है। सप्ताह में चार दिन व्यापारियों का काम बंद हो गया। लॉकडाउन लगने के बाद शादियां बंद होने से कपड़ा मार्केट का काम आधा रह गया था। अब 90 प्रतिशत काम प्रभावित होगा।
कपड़ा व्यापारी बख्शीश गिरधर ने बताया कि सोमवार से शनिवार को सुबह नौ से पांच बजे तक का समय भी रहता है तो वह बिल्कुल बेहतर समय है। रविवार का पूरा बाजार बंद रहेगा। यदि सरकार अपना रवैये पर अड़ी रही तो व्यापारी वर्ग को बहुत नुकसान होगा। इस अवसर पर शिवप्रकाश, नरेश हजवाना, दयानंद, व रजत मौजूद रहे।
कबूतर चौक मार्केट के लोहा व सिमेंट व्यापारी सोमप्रकाश गोयल ने बताया कि सरकार ने व्यापारी वर्ग की सुने बिना यह फैसला लिया है। अधिकांश ग्राहक शनिवार को लोहा नहीं खरीदते। रविवार को मार्केट बंद रहती है। अब सरकार ने सोम व मंगल को भी मार्केट बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों का पूरा व्यापारी वर्ग विरोध करता है।
मेन बाजार मिठाई विक्रेता अनिल दुआ का कहना है कि सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार मिठाई की दुकानें तीन दिन बंद रहेगी। तीन दिन बाद दूध से बनी मिठाईयां खराब हो जाएंगी। इससे पहले जब लॉकडाउन हुआ था तो सारी बची हुई मिठाईयां फ्री में ही बांटनी पड़ी थी, जिससे अधिकतर हलवाइयों व मिठाई विक्रेताओं आर्थिक नुकसान हुआ।
सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान प्रवीन कुमार ने बताया कि लॉकडाउन से ही सर्राफा का काम बहुत मंदा चल रहा है। कुछ तो शादियां बंद हो गई जिनमें लोग सोने के आभूषण बनवाते थे। शौकीन ग्राहक लॉकडाउन में ही खत्म हो गए। अब सरकार द्वारा सोमवार व मंगलवार को बाजार बंद करने के आदेश दिए है। सभी व्यापारियों में सरकार के इस निर्णय को लेकर रोष है।
मेन बाजार के प्रधान चंद्रगुप्त गोयल ने बताया कि सरकार द्वारा लिया गया निर्णय व्यापारी विरोधी है। यह निर्णय अंबाला मार्केट को देखते हुए लिया गया। अंबाला में रविवार को सिटी व कैंट की होलसेल मंडी लगती है। जो सोमवार व मंगलवार को बंद रहती है। सप्ताह में पांच दिन ही काम मार्केट में काम होता था, अब दो दिन और घटा दिए।
करियाना व्यापारी लाल चंद मक्कड़ का कहना है कि लोगों के मन में शुरू से ही विचार है कि रविवार को बाजार बंद रहता है। अब सोम व मंगल को बंद करने के निर्देश हैं। लेकिन सरकार ने भी सोच समझ कर ही निर्णय लिया है। हमें महामारी से भी बचना जरूरी है। इस वैश्विक महामारी को देखते हुए सरकार का सहयोग करना भी जरूरी है।
विधायक से बोले- चौपट हो जाएगा धंधा
कैथल। शनिवार को सभी व्यापार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक गीता भवन मंदिर में हुई। इसमें सरकार द्वारा सोमवार व मंगलवार को मार्केट बंद रखने के दिए गए निर्देशों को लेकर विचार किया गया। मेन बाजार के प्रधान व्यापारी चंद्रगुप्त गोयल ने बताया कि सरकार के इस निर्णय से सभी व्यापारियों में रोष है।
सोमवार व मंगलवार को मार्केट बंद करने के निर्णय को वापस लेने के लिए सभी व्यापारी विधायक लीला राम से उनके निवास पर मिले। विधायक लीला राम ने कहा कि शाम को सीएम आवास पर वह बात करेंगे। जिसमें उनकी बात रखी जाएगी। जो भी सीएम की और से निर्णय आएगा। वह सभी व्यापारियों का बता दिया जाएगा।

दुकानदारों ने नए फरमान के खिलाफ की नारेबाजी
सीवन। सरकार द्वारा लॉकडाउन के संबंधित में नए नियम बनाने का दुकानदारों ने विरोध किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दुकानदार कृष्ण मिड्डा, विक्की आहुजा, साहिल आनंद, सैमी, मुकेश मुंजाल लक्की, मेशी वधवा, टीटू बंसल व नरेश मित्तल ने कहा कि सरकार बिना किसी व्यक्ति या वर्ग की समस्या को जाने फरमान जारी कर रही है। विधायक का चुनाव लड़े देवेंद्र हंस ने सीवन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि शनिवार व रविवार को अधिकतर कार्यालय बंद होते हैं और इस दिन लोग छुट्टी कर सकते हैं। बाजार को केवल रविवार के लिए बंद करना तर्कसंगत हो सकता है। परंतु सोमवार व मंगलवार को बाजार बंद करना किसी भी तरह से तर्कसंगत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed