{"_id":"6021947d8ebc3e4b6f50c30e","slug":"sho-civil-line-thana-line-hazer-kaithal-news-knl603898190","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएचओ सिविल लाइन थाना लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएचओ सिविल लाइन थाना लाइन हाजिर
विज्ञापन
सांसद नायब सैनी की गाड़ी का विरोध करने के मामले में डीएसपी राज सिंह व एसएचओ एसएचओ थाना सिविल लाइन पर पड़ी है। डीएसपी से महिला पुलिस थाना व ट्रैफिक थाने की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। जबकि एसएचओ सिविल लाइन मुकेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विदित रहे कि सांसद नायब सैनी की गाड़ी का रविवार सांय उस समय विरोध किया गया था, जब वे मीडिया से बातचीत करके पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह से निकल रहे थे। इस दौरान दर्जन भर भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने गेट पर ही गाड़ी के आगे विरोध प्रदर्शन करते हुए सांसद को काले झंडे दिखाए थे। इसके बाद भाजपा नेता की गाड़ी पर भी मुक्के बरसाए थे। इस मामले में पुलिस ने भाकियू के जिला अध्यक्ष होशियार सिंह प्यौदा सहित कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज भी कर लिया था।
सोमवार को एसपी लोकेंद्र सिंह ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एसएचओ सिविल लाइन मुकेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि मुकेश शर्मा पिछले सप्ताह ही इस थाना में एसएचओ लगाए गए थे। वहीं डीएसपी राज सिंह से ट्रैफिक थाना व महिला थाना की जिम्मेदारी वापस ले ली है। इसके अलावा एसएचओ सदर से रमेश चंद को एसएचओ सिविल लाइन लगाया गया है। वहीं इंचार्ज पुलिस चौकी भागल रामकुमार को एसएचओ ढांड, एसआई जयभगवान को सहायक एसएचओ चीका से एसएचओ सदर और ईएसआई कुलदीप सिंह को पीओ स्टॉफ कैथल से सिक्योरिटी ब्रांच का इंचार्ज लगाया गया है। क्योड़क पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई रामफल को पुलिस चौकी प्रभारी भागल लगाया गया है। इस संबंध में कई बार फोन करने के बावजूद एसपी लोकेंद्र सिंह के फोन पर बातचीत नहीं हो पाई।