फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shakti Nager residents protest over for not getting clean water

शक्ति नगर वासियों ने कैथल-सजूमा मार्ग किया जाम

Sat, 29 Mar 2014 12:05 AM IST
कैथल
कैथल Updated Sat, 29 Mar 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
Shakti Nager residents protest over for not getting clean water

विज्ञापन
कैथल। शक्ति नगर में वर्षों से चली आ रही पीने के पानी एवं सीवरेज समस्या का समाधान न होने पर शुक्रवार को स्थानीय लोग भड़क गए। इस दौरान शक्ति नगर वासियों ने कैथल-सजूमा मार्ग पर तीन घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि सीवरेज एवं पीने के पानी की समस्या यहां लोगों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है। वे नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। लेकिन प्रशासन को हमारी समस्या से कोई सरोकार नहीं है। वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग के जेई ने उन्हें चार दिनों में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद वे शांत हो गए।

सुबह ही मार्ग पर जुट गए थे लोग
शक्ति नगर में सुबह 10 बजे लोग एकत्रित होकर कैथल-सजूमा मार्ग पर आ डटे। लोगों ने मार्ग पर एकत्रित होकर जाम लगा दिया। जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शक्ति नगर निवासी सीया राम, रमेश, संतरो, शीला, सुमन राणी, अंगूरी, शशि, कमला, कश्मीरी, शशी, सूरज और बाबा बलजीत सिंह ने कहा कि वे यहां नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। यहां सीवरेज की हालत दयनीय बनी हुई है। सीवरेज की लीकेज के कारण जगह-जगह गलियों में पानी एकत्रित हो गया है। कई जगह यह पानी पीने के पानी में मिल जाता है। जिस कारण लोगों को दूषित पेयजल पीना पड़ता है।
विज्ञापन


इसके अलावा सीवरेज ठप होने के कारण सीवरेज की गंदगी खाली प्लाटाें में इकट्ठी हो रही है। इस बारे में कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब खाली प्लाट भी ओवरफ्लो होने लगे हैं। जिस कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। पहले यहां डायरिया फैल गया था। जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। लोगों ने कहा कि बार-बार उन्हें आश्वासन दिया जाता है। जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक वे संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीया राम ने कहा कि पानी उसके प्लाट में भरने के बाद घर के निकट एकत्रित हो रहा है। जिस कारण भारी दिक्कतें हैं। सूचना मिलने पर जनस्वास्थ्य विभाग के जेई जगदीश मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को चार दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जिसके बाद करीब तीन घंटे बाद लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed