फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Seven students secured 100 marks each

Kaithal News: सात छात्राओं ने हासिल किए 100-100 अंक

Wed, 14 May 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 14 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Seven students secured 100 marks each
ंसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणाम में हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 130 छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा दी। सभी ने मेरिट प्राप्त की। इंग्लिश, हिंदी, फिजिक्स बायो, कंप्यूटर साइंस, एकाउंट्स, बिजनेस, होम साइंस, हिस्ट्री, पंजाबी, म्यूजिक, ज्योग्राफी, इन सभी विषयों में छात्राओं ने 99 अंक प्राप्त किया सात बच्चों ने अलग-अलग विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।

इंग्लिश में नमन सिमरन वर्मा व कल्पना ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। इकोनॉमिक्स में महक व मौली ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। ज्योग्राफी में किरण और नमन ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। नॉन मेडिकल में सिमरन ने 98 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान व कल्पना ने मेडिकल में 93.2 प्रतिशत लेकर दूसरा स्थान ग्रहण किया।
विज्ञापन


आर्ट में किरण ने 97.4 प्रतिशत लेकर प्रथम स्थान ग्रहण किया व नमन ने 96.6 प्रतिशत लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स में मौली ने 97.6 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान व महक वर्मा ने 96.2 प्रतिशत लेकर दूसरा स्थान ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रबंधक समिति के मैनेजर अर्पित चौधरी, वरिष्ठ उप प्रधान योगेश चौधरी, जनरल सेक्रेटरी पीयूष चौधरी, वित्त सचिव पुनीत चौधरी व कार्यकारी सदस्य राजीव चौधरी व कार्यवाहक प्रधानाचार्य कमलेश सिंगला ने बच्चों व उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed