फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Seven lakh 20 thousand rupees cheated in the name of sending from Germany to America

Kaithal News: जर्मनी से अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे सात लाख 20 हजार रुपये

Thu, 17 Aug 2023 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 17 Aug 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Seven lakh 20 thousand rupees cheated in the name of sending from Germany to America
कैथल। युवक को जर्मनी से अमेरिका भेजने के नाम पर दो आरोपियों ने सात लाख 20 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूंडरी निवासी रंगी राम ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका लड़का जसवीर सिंह जुलाई 2022 में जर्मनी गया था। अब वह उसे वहां से अमेरिका भेजने के लिए एजेंट की तलाश कर रहा था। रिश्तेदारों के माध्यम से उसकी पहचान गांव माजरी अंबाला के रहने वाले सतपाल से हुई। आरोपी सतपाल ने उसकी बात राजन नाम के एजेंट से करवाई और 20 लाख रुपये में उसके लड़के को जर्मनी से अमेरिका भेजने की बात तय हो गई। आरोपियों ने उससे अलग-अलग समय में सात लाख 20 हजार रुपये ले लिए, लेकिन उसके बाद न तो उसके लड़के को अमेरिका भेजा और न ही पैसे वापस दिए। अब दोबारा फोन करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed