{"_id":"6129361c8ebc3e7a1e6ffbde","slug":"seven-corona-infected-found-in-a-single-day-kaithal-news-knl813243105","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही दिन में सात कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही दिन में सात कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो माह बाद एक ही दिन में शुक्रवार को सात मामले सामने आए हैं। कोरोना का ग्राफ बढ़कर दहाई के अंकों में पहुंच गया है। अब जिले में 12 एक्टिव केस हो गए हैं।
डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए सभी को आवश्यक सावधानी बरतनी होगी। तभी हम जिले को कोरोना से मुक्त कर सकते हैं। शुक्रवार को 7 नए केस सामने आए है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले में 11 हजार 226 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 869 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.8 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.44 प्रतिशत है और डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है।
जिले मेें शुक्रवार तक 4 लाख 94 हजार 909 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 3 लाख 89 हजार 689 व्यक्तियों को पहली डोज और एक लाख पांच हजार 220 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। शुक्रवार को 18 हजार 561 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। पूरे जिले में स्टॉक में 30710 टीके उपलब्ध हैं, जिनमें 24140 कोविशील्ड तथा 6570 कोवॉक्सीन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
राधा स्वामी सत्संग भवन में टीकाकरण शिविर लगाया गया। शिविर में 418 लोगों को कोविशिल्ड के टीके लगाए गए। संस्था के सचिव हिमांशु चावला ने बताया कि इस संस्था द्वारा आज तक लगभग 3953 लोगों का टीकाकरण करवाया गया है। संस्था के सेवादारों ने मानवता की भलाई कार्य में निस्वार्थ भाव से सेवा की। इस अवसर पर कमलकांत वर्मा, प्रविंद्र जांगड़ा, ओम प्रकाश गर्ग, धर्मवीर व उमेश मौजूद थे। संवाद
कृपाल आश्रम में संत दर्शन सिंह के 100 वें व संत राजिंद्र सिंह के 75 वें जन्म दिन पर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे 1000 व्यक्तियों ने टीकाकरण करवाया। कृपाल आश्रम के प्रधान कृष्ण लाल ने बताया कि आश्रम के सेवादारों ने शिविर में में बढ़-चढ़कर सेवा की। राम मदान, बीडी चावला, गुलशन, नंदलाल गुलाटी, अशोक भारती व सुभाष मौजूद रहे। संवाद