फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Service of an ABPO terminated due to laxity in work

कार्य में ढिलाई पर एक एबीपीओ की सेवा समाप्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Service of an ABPO terminated due to laxity in work
डीसी प्रदीप दहिया ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत कार्य में ढिलाई बरतने वाले गुहला व कलायत के एक एबीपीओ को सेवा समाप्ति का नोटिस देने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा राजौंद व कैथल, सीवन, पूंडरी व ढांड के 3 एबीपीओ को धीमी प्रगति बारे कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस योजना के तहत 1 लाख 12 हजार 169 लोग पंजीकृत हैं, जिसमें से 60 हजार 277 के जॉब कार्ड हैं। जबकि 30 हजार 533 जॉब कार्ड एक्टिव है। इनमें से 24 हजार 762 को काम उपलब्ध करवाया गया है और इन्हीं में से 12 व्यक्तियों ने पूरे 100 दिन कार्य किया है। डीसी ने सभी जॉब कार्ड धारकों को परिवार पहचान पत्र के साथ जोडऩे के भी निर्देश दिए है। लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में जिला परिषद सीईओ सुरेश राविश, डीडीपीओ जसविंद्र सिंह व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने ये दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीसी ने कहा कि कामगारों को पूरे 100 दिन कार्य दिया जाए व एमएमएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करवाई जाए। 15 नवंबर 2021 तक जहां मेट नहीं लगाए गए हैं वहां कार्य निगरानी के लिए मेट लगाए जाएं। कैथल, ढांड, पूंडरी, सीवन में कामगारों को समय पर पेमेंट की जा रही है। गुहला, कलायत, राजौंद के एबीपीओ सभी कामगारों की समय पर पेमेंट करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत जिन लोगों के काम करने के लिए आवेदन आए हैं, उनके घर जाकर जॉब कार्ड बनवाएं। मनरेगा के तहत स्वीकृत कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि कार्य को इस साल के अंत तक पूरा किया जाए। योजना के तहत 2021-22 में गुहला में 105, पूंडरी में 33, ढांड में 40, सीवन में 112, राजौंद में 240, कलायत में 274 और कैथल में 215 कार्य पिछले वर्षों सहित अब तक लंबित हैं, जिसे लेकर डीसी ने जमकर फटकार लगाई। साथ ही कहा कि समय रहते जल्द से जल्द काम पूरा किया जाए नहीं तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मनरेगा के कार्य के लिए मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम के तहत 50 मेट्स के डिवाइस पंजीकृत हैं। योजना के तहत ही पशुओं के लिए शेड का कार्य 45 जगह पूरा हुआ है, लेकिन 215 जगह कार्य शुरू नहीं किया गया, जिस पर डीसी ने सख्ती दिखाते हुए एबीपीओ को निर्देश दिए कि लाभार्थियों से संपर्क करते हुए कार्य पूर्ण करवाएं। इस अवसर पर एक्सईएन प्रशांत, सतपाल, कंवर कुमार भाटला, एसडीओ पब्लिक हेल्थ व सभी खंडों के एबीपीओ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed