फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Self-confidence is the greatest power: Dr. Devi Singh

आत्मविश्वास ही है सबसे बड़ी शक्ति : डॉ. देवी सिंह

Sun, 01 Feb 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 01 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Self-confidence is the greatest power: Dr. Devi Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक्सटेंशन लेक्चर आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-32सी, चंडीगढ़ से सहायक प्रोफेसर डॉ. देवी सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं के लिए आत्मविश्वास निर्माण एवं नेतृत्व कौशल विषय पर विस्तार से विचार रखे। मंच संचालन डॉ. कविता (सहायक प्राध्यापक, संस्कृत) ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य सुनील गर्ग द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए हुई। आयोजन गणित विभाग की रीनू रानी द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. देवी सिंह ने व्याख्यान में कहा, “आत्मविश्वास ही किसी भी महिला की सबसे बड़ी शक्ति है। नेतृत्व क्षमता का विकास शिक्षा, आत्म-अनुशासन तथा सकारात्मक सोच से संभव है।” छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा विषय से जुड़े प्रश्न पूछे।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास जगाना तथा नेतृत्व भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था, जिसमें आयोजन पूरी तरह सफल रहा। अंत में कॉलेज उप-प्राचार्य डॉ. रूपेंद्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर रितु देवी तथा स्टाफ के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed