फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Selection of two volunteers from Babu Anantram College

Kaithal News: बाबू अनंतराम कॉलेज के दो स्वयंसेवकों का चयन

Sat, 16 Mar 2024 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 16 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Selection of two volunteers from Babu Anantram College
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड/गुहला-चीका। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से संचालित विश्वविद्यालय स्तरीय सात दिवसीय एनएसएस शिविर एसडी कालेज पानीपत आयोजित किया। जहां बाबू अनंतराम जनता महाविद्यालय कौल के दो स्वयं सेवकों दिव्यम एवं राकेश कुमार का चयन हुआ। उधर, डीएवी कॉलेज चीका में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू हुआ।

बाबू अनंतराम कॉलेज के प्राचार्य डा. ऋषिपाल ने बताया कि सात दिवसीय शिविर में महाविद्यालय के स्वयं सेवकों ने सांस्कृतिक गतिविधियों,चरित्र निर्माण व समाज में फैली कुरीतियों में अपनी भागीदारी को बखूबी निभाते हुए अव्वल स्थान हासिल किया है। जिसके लिए दोनों स्वयं सेवक बधाई के पात्र है। महाविद्यालय में पहुंंचने पर दोनों स्वयं सेवकों को प्राचार्य ने सम्मानित किया। कहा कि इस प्रकार के शिविरों में भाग लेने से हमारे ज्ञान में वृद्धि होती है व समाज के प्रति सेवा की भावना जागृत होती है। जिससे हमारा व्यक्तित्व का विकास होता है और नैतिक मूल्यों की में वृद्धि होती है।
विज्ञापन


उधर, डीएवी काॅलेज चीका में शुक्रवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू किया। कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल प्रो. अवतार सिंह ने बतौर मुख्यातिथि भाग लेते हुए पहले दिन के शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस शिविर में भाग लेने से छात्रों में अनुशासन व देश प्रेम की भावना प्रबल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज एनएसएस अधिकारी डॉ. वीरेंद्र पाल ने स्वयंसेवकों को एनएसएस का अर्थ और मूल्यों के साथ साथ उसके इतिहास और राष्ट्र सेवा में स्वयंसेवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. राजेंद्र सिंह ने सात दिवसीय शिविर शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। पहले दिन के शिविर के दौरान स्वयं सेविकाओं ने गुहला व सलेमपुर में सफाई अभियान चलाया। दूसरे सत्र में योगाचार्य हरिओम शोकल ने स्वयंसेवकों को योग का अभ्यास करवाया। तीसरे सत्र में डॉ. जसबीर सिंह ने मानव मूल्यों पर अपना वक्तव्य रखा।


चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि महाविद्यालय कौल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डा. ओपी चौधरी ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्र निर्माण ने राष्ट्रीय स्वयं सेवकों को भूमिका महत्वपूर्ण होती है। कहा कि हमें इस प्रकार के शिविरों में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। क्योंकि ऐसे शिविरों से हमें समाज के प्रति नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर डाॅ. ओपी लठवाल, डाॅ. आरएस गढ़वाल, डाॅ. अश्विनी, डाॅ. आरएस वर्मा, डाॅ. दर्शना भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed