{"_id":"680bf2c77c8ef10a87034ead","slug":"security-agencies-are-keeping-a-vigilant-eye-on-social-media-kaithal-news-c-18-1-knl1004-632523-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सुरक्षा एजेंसियां हैं सतर्क सोशल मीडिया पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सुरक्षा एजेंसियां हैं सतर्क सोशल मीडिया पर नजर
Sat, 26 Apr 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश है। जिला मुख्यालय डीएसपी वीरभान ने आम जनता से संयम बरतने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हालात को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद को अंजाम देने वाले केवल अपराधी होते हैं, उनकी कोई जाति, धर्म या समुदाय नहीं होता। उन्हें किसी भी धार्मिक या सामाजिक पहचान से जोड़ना न सिर्फ गलत है, बल्कि खतरनाक भी हो सकता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात को देखते हुए हर नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वह अफवाहों और नफरत फैलाने वाले कृत्यों से दूर रहें। समाज को बांटने वाली गतिविधियों में लिप्त लोगों को कानून के कठघरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
डीएसपी ने विशेष रूप से सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस आतंकी घटना को लेकर भड़काऊ पोस्ट, वीडियो या संदेश शेयर करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अफवाह फैलाने वालों की पहचान के लिए एक विशेष निगरानी सेल सक्रिय कर दी गई है, जो चौबीसों घंटे ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। लोग शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए करें, न कि उकसाने के लिए।