फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Secured an Army job through sports; now won gold in wrestling.

Kaithal News: खेल के दम पर सेना में मिली नौकरी, अब कुश्ती में जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Secured an Army job through sports; now won gold in wrestling.
पदक के साथ बीच में खड़े संजू कसान।
कैथल। रोहतक में आयोजित 19वीं हरियाणा स्टेट ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप-2026 में संजू कसान ने 58 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रतिभा का लोहा मनवाया। संजू को खेल के दम पर सेना में नौकरी मिली है। इस उपलब्धि के पीछे उनकी वर्षों की मेहनत, नियमित अभ्यास और संघर्ष की कहानी है। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने कुश्ती के प्रति अपने जुनून को कम नहीं होने दिया और लगातार मेहनत कर इस मुकाम तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुश्ती की शुरुआत स्कूल गेम्स में 22 किलोग्राम भारवर्ग से की थी। गांव के पुराने खिलाड़ियों को देखकर उन्हें कुश्ती के प्रति प्रेरणा मिली। शुरुआती दौर से ही उन्होंने खेल को गंभीरता से लिया और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन परिवार और गांव के लोगों ने उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


प्रतिदिन करते हैं चार से पांच घंटे अभ्यास
संजू के कुश्ती कोच उनके गांव के ही वीरभान हैं, जो वर्तमान में गांव के सरपंच प्रतिनिधि भी हैं। उनके मार्गदर्शन में संजू रोजाना सुबह-शाम अभ्यास करते हैं। कुश्ती में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए वह प्रतिदिन करीब चार घंटे पसीना बहाते हैं। संजू अपनी सफलता का श्रेय परिवार, गांव के लोगों और कोच को देते हैं।
विज्ञापन


कई प्रतियोगिताओं में दिखा चुके दमखम
संजू स्कूल गेम्स में राज्य स्तर पर भी खेल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अखाड़ा प्रतियोगिताओं और ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी कुश्ती का दम दिखाया है। इन प्रतियोगिताओं में वह कई बार पदक जीत चुके हैं। सेना से जुड़ी खेल प्रतियोगिताओं में भी वह अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। उनका लक्ष्य कुश्ती में लगातार बेहतर प्रदर्शन करना और आगे की प्रतियोगिताओं में भी पदक जीतकर अपने गांव और प्रदेश का नाम रोशन करना है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद खेलों में आगे बढ़ने का सपना देखते हैं।

पदक के साथ बीच में खड़े संजू कसान।

पदक के साथ बीच में खड़े संजू कसान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed