Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Second Rajound Olympic to be held from today, Kabaddi and players will show breath in race

Kaithal News: आज से सजेगा दूसरा राजौंद ओलंपिक, कबड्डी और दौड़ में दम दिखाएंगे खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Second Rajound Olympic to be held from today, Kabaddi and players will show breath in race
राजौंद। ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एमडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार से दूसरा राजौंद ओलंपिक शुरू होगा। एक दिवसीय खेल आयोजन में क्रॉस कंट्री दौड़ और पुरुष राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहेंगी। प्रतियोगिताओं के मुकाबले सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होंगे।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन की ओर से आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्कूल प्रबंधक देशराज चहल ने बताया कि ओलंपिक में पुरुषों की 10 किलोमीटर और पांच किलोमीटर दौड़ करवाई जाएगी। दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 7100 रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 5100 रुपये और तीसरे स्थान के खिलाड़ी को 3100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। स्कूल प्रबंधन ने क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से आयोजन में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों और टीमों को किराया नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


कबड्डी विजेता टीम को मिलेंगे 10 हजार रुपये
55 किलोग्राम भार वर्ग की पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को 10 हजार रुपये, उपविजेता को 7100 रुपये और तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 2500-2500 रुपये दिए जाएंगे। विद्यालय के प्रिंसिपल राजेश कुमार ने बताया कि दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा जबकि कबड्डी टीमों के लिए प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। टीमों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 नवंबर थी। प्रतियोगिता के दिन नई एंट्री नहीं ली जाएगी। कबड्डी में वजन की कोई छूट नहीं होगी और एक खिलाड़ी केवल एक ही टीम की ओर से खेल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed