फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Second merit list for undergraduate admissions released; fees to be deposited by the 7th.

Kaithal News: स्नातक दाखिलों के लिए दूसरी मेधा सूची जारी, 7 तक जमा होगी फीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Second merit list for undergraduate admissions released; fees to be deposited by the 7th.
आरकेएसडी कॉलेज में दा​खिलों को लेकर पहुंचे विद्यार्थी। विज्ञ​प्ति
कैथल। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक यानी यूजी में प्रथम वर्ष के दाखिलों की दूसरी मेधा सूची मंगलवार शाम को जारी कर दी। इसके साथ ही जिले के तीन प्रमुख महाविद्यालयों आरकेएसडी कॉलेज, इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों की कटऑफ भी सामने आ गई है।
विज्ञापन

दूसरी मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों को 7 अगस्त शाम पांच बजे तक फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित करना होगा। इसके बाद रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिए जाएंगे। हालांकि पहले दूसरी मेधा सूची 6 अगस्त को जारी होनी थी और 4 अगस्त रात 12 बजे तक फीस जमा करवा सकते थे लेकिन उसके बाद विभाग ने 3 अगस्त को शेड्यूल को संशोधित करते हुए नए दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज में 94.80 से 87.80 प्रतिशत तक रही कटऑफ : आरकेएसडी कॉलेज में ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी में सबसे अधिक कटऑफ बीकॉम (एडेड) की रही, जहां मेरिट 94.80 से 87.80 प्रतिशत तक गई। इसके बाद बीए (एडेड) में 88.80 से 82.20 प्रतिशत, बीसीए (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में 87.20 से 84.40 प्रतिशत, बीसीए (डेटा साइंस) और बीसीए सामान्य में 86.60 प्रतिशत, बीएससी स्पोर्ट्स में 86 प्रतिशत, बीबीए में 83.40 प्रतिशत और बीएससी लाइफ साइंस (एडेड) में 81.80 प्रतिशत तक मेरिट रही। वहीं सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में बीकॉम की कटऑफ 79.40 से 75.40, बीएससी फिजिकल साइंस की 74.80 से 60 प्रतिशत, बीएससी लाइफ साइंस की 74.80 से 56.20 और बीए की 69.60 से 57.60 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में ऑल इंडिया कैटेगरी के तहत बीसीए की सबसे अधिक मेरिट 86 से 76.20 प्रतिशत रही। इसके बाद बीएमसी में 86 प्रतिशत, बीए (एडेड) में 83 से 77.60 प्रतिशत, बीएससी लाइफ साइंस में 79.40 से 78 प्रतिशत और बीकॉम में 76.20 से 72.20 प्रतिशत तक कटऑफ रही। राजकीय महाविद्यालय कैथल में ऑल इंडिया कैटेगरी में बीए और बीए (सिंगल ऑनर्स) की सबसे अधिक कटऑफ 86 से 50.60 और 86 से 66.40 प्रतिशत रही।

इसके अलावा बीबीए में 86 से 63.80 प्रतिशत, बीसीए में 84.60 से 66.20 प्रतिशत, बीकॉम में 86 से 62 प्रतिशत, बीएससी लाइफ साइंस में 86.80 से 63.60 प्रतिशत, बीएससी केमिस्ट्री में 75 से 60.40 प्रतिशत, बीएससी फिजिक्स में 75 से 49.60 प्रतिशत, बीएमसी में 70.80 प्रतिशत मेरिट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed