{"_id":"6a14ae87aae7f2153f07c714","slug":"sdm-listened-to-the-problems-in-the-solution-camp-kaithal-news-c-245-1-kn11005-149861-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला-चीका। उपमंडल कार्यालय में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन इन शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं रख सकते हैं।
इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपनी शिकायत व समस्या लेकर आपके कार्यालय में पहुंचता है तो उनकी समस्याएं गंभीरतापूर्ण सुनकर समाधान करवाएं। आमजन को विभागीय योजनाओं की पूर्ण जानकारी दें ताकि पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने कहा कि समाधान शिविर हर सप्ताह सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक एसडीएम कार्यालय में आयोजित किए जाते हैं। आमजन इन शिविरों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। समाधान शिविर में आमजन प्रॉपर्टी आईडी, आधार कार्ड, बुढ़ापा पेंशन, परिवार पहचान पत्र और बिजली इत्यादि से संबंधित समस्याओं का समाधान मौके पर ही करवा सकते हैं।
समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जा रहा है। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के एसडीओ अजमेर सिंह, बिजली विभाग से एसडीओ राहुल यादव, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राममेहर सिंह, कृषि विभाग की एसडीओ कंचन शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।