फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   SDM Kalayat inspects offices; ME and staff found absent.

Kaithal News: एसडीएम कलायत ने किया कार्यालयों का निरीक्षण, एमई व कर्मचारी मिले नदारद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
SDM Kalayat inspects offices; ME and staff found absent.
नपा कार्यालय कलायत व कमालपुर के सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण करते कलायत एसडीएम अजय हुड्डा। विज्
कलायत। उपमंडल अधिकारी नागरिक कलायत ने वीरवार को नगर पालिका कलायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका कलायत के एमई कार्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए। उनके पास अतिरिक्त कार्यभार होने के मद्देनजर एसडीएम कलायत की ओर से निर्देश दिए गए कि वे नगर पालिका कलायत के लिए सप्ताह में अपने कार्य दिवस निर्धारित कर इसकी सूचना अधोहस्ताक्षरी को दें ताकि कार्यालय के कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

इस दौरान क्लर्क हरदीप भी कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए जबकि उनकी ओर से प्रस्तुत अवकाश आवेदन अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ था। इस संबंध में आवश्यक हिदायतें जारी की गईं और कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति व अनुशासन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद एसडीएम कलायत की ओर से खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, कलायत के कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया गया और कार्यालय की कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की उपस्थिति व लंबित कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सरकारी कार्यों का समयबद्ध एवं तत्परता से निपटारा करने और कार्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमालपुर का भी औचक निरीक्षण किया गया।

नपा कार्यालय कलायत व कमालपुर के सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण करते कलायत एसडीएम अजय हुड्डा। विज्

नपा कार्यालय कलायत व कमालपुर के सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण करते कलायत एसडीएम अजय हुड्डा। विज्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed