फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   SDM inspected the Hafed warehouse in Kaithal

Haryana: SDM ने किया हैफेड गोदाम का निरीक्षण, बरसात के मौसम में खुला था गेहूं का स्टॉक, जांच के लिए भरे सैंपल

Tue, 15 Jul 2025 11:03 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 11:03 PM IST
सार

एसडीएम अजय कुमार ने मंगलवार रात जींद रोड स्थित हैफेड के गोदाम का निरीक्षण किया और बारिश के बाद गेहूं के सैंपल एकत्रित किए।

विज्ञापन
SDM inspected the Hafed warehouse in Kaithal
SDM ने किया हैफेड गोदाम का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसडीएम अजय कुमार ने मंगलवार रात जींद रोड स्थित हैफेड के गोदाम का निरीक्षण किया और बारिश के बाद गेहूं के सैंपल एकत्रित किए। इस दौरान गेहूं के स्टॉक खुले पाए गए।

विज्ञापन


एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हैफेड के गोदाम में रखे गेहूं के स्टॉक के कुछ ढेर बारिश में खुले छोड़ दिए गए थे। इस सूचना के आधार पर वे कैथल मार्केट कमेटी और खाद्य आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों की टीम के साथ गोदाम में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान करीब 10 हजार कट्टों का स्टॉक बिना ढका पाया गया। 
विज्ञापन


नमी की जांच के लिए भरे सैंपल 

एसडीएम ने बताया कि खुले पाए गए गेहूं के ढेरों से सैंपल लिए गए हैं, जिनकी नमी की जांच की जाएगी। यदि नमी की मात्रा निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई, तो कोई समस्या नहीं होगी। हालांकि, यदि नमी की मात्रा मानकों से अधिक पाई गई, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा। बता दें कि निरीक्षण के दौरान खाद्य आपूर्ति निरीक्षक सोमनाथ सहित मार्केटिंग बोर्ड के कर्मचारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed