{"_id":"6a5e665fe4fd7be8fb02b80a","slug":"sdm-heard-public-grievances-at-the-grievance-redressal-camp-kaithal-news-c-245-1-kht1014-152534-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं जन शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं जन शिकायतें
विज्ञापन
गुहला-चीका। उपमंडल कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम मनीष कुमार यादव ने विभिन्न विभागों से संबंधित जन शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, ताकि सरकारी योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
शिविर के दौरान कैथल-चीका मार्ग की मरम्मत कार्य की समीक्षा की गई। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करीब 17 लाख रुपये की लागत से सड़क पर पैचवर्क का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं खुशहाल माजरा में सड़क संबंधी शिकायत पर नगर पालिका को जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। बिजली बिल में गड़बड़ी की शिकायत पर विभाग को नियमानुसार सुधार करने को कहा गया। सलेमपुर वार्ड-10 निवासी जीतो रानी ने परिवार पहचान पत्र में आय अधिक दर्ज होने की शिकायत रखी।
एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कर्मचारियों को मौके पर भेजकर सर्वे कराने और शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शहीदी स्मारक की नियमित सफाई और आवश्यक मरम्मत कराने के भी आदेश दिए। एसडीएम ने नगर पालिका अधिकारियों को शहर में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने और सरकारी संपत्तियों का लंबित किराया शीघ्र वसूलने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व, बिजली, जन स्वास्थ्य, विकास एवं पंचायत सहित अन्य विभागों की शिकायतों पर भी सुनवाई की गई। वहीं गुहला निवासी राम सिंह ने पेंशन शुरू होने पर समाधान शिविर और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।