फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Scrap dealer arrested for stealing tubewell wires

Kaithal News: ट्यूबवेल के तार चोरी करने के मामले में कबाड़ी गिरफ्तार

Fri, 10 Oct 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 10 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Scrap dealer arrested for stealing tubewell wires

विज्ञापन
कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (एसडीयू) ने खेतों से सबमर्सिबल ट्यूबवैल की केबल तार चोरी करने के मामले में आरोपी कबाड़ी अमर गुप्ता को गिरफ्तार किया। अदालत में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

क्योड़क निवासी नकुल की शिकायत पर जांच की गई, जिसमें 28 अगस्त को उसके खेत में ताला टूटा होने और सबमर्सिबल ट्यूबवेल से लगभग 70 फीट तार चोरी होने की जानकारी मिली। आसपास के अन्य किसानों जयभगवान, नरेंद्र और संजय के ट्यूबवेल से भी तार चोरी की गई थी।
विज्ञापन


एसडीयू प्रभारी एसआई रमेश चंद और एसआई धर्म सिंह की टीम ने लखनऊ, यूपी निवासी अमर गुप्ता को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। इससे पहले एसडीयू ने तार चोरी के आरोपी सुभाष नगर कैथल निवासी विक्रम, पंतनगर कैथल निवासी शोएब खान और बंटी को भी गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी का सामान चंडीगढ़ स्थित अमर गुप्ता की दुकान पर बेचते थे। आरोपी के कब्जे से 4,200 रुपये बरामद किए गए। व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। इस गिरफ्तारी से जिले में करीब 40 खेतों में हुई तार चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने में सफलता मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed